हिंदी में ज्ञान से सम्बंधित 50 प्रश्न उत्तर









प्रश्न (1) सोते हुए व्यक्ति को जगाने के लिए कितने डेसीबल की ध्वनि पर्याप्त होती है?
उत्तर:- 50 डेसबील।
प्रश्न (2) भारत में किन राज्यों को सात बहनें कहते हैं?
उत्तर:- पूर्वी भारत के राज्यों को।
प्रश्न (3) स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री कौन थे?
उत्तर:- बी. आर. अम्बेडकर।
प्रश्न (4) संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च टेलीविजन पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर:- एम्मी पुरस्कार।
प्रश्न (5) ‘इटली के एकीकरण की तलवार’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:- गैरीबाल्डी को।
प्रश्न (6) साहित्य के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर:- ज्ञानपीठ पुरस्कार।
प्रश्न (7) राष्ट्रपति पद हेतु निर्वाचन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?
उत्तर:- 35 वर्ष।
प्रश्न (8) जौली व्यास किस द्वीप समूह का एक द्वीप है?
उत्तर:- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का।
प्रश्न (9) भसीन पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर:- विज्ञान के क्षेत्र में।
प्रश्न (10) हड़प्पा सभ्यता की विकसित अवस्था में से किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं?
उत्तर:- मोहनजोदड़ो में।
प्रश्न (11) अन्तरराज्यीय परिषद् के सम्बन्ध में उपबंध संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित हैं?
उत्तर:- अनुच्छेद 263 में।
प्रश्न (12) मनुष्यों ने स्थायी आवास बनाना किस काल में प्रारम्भ किया?
उत्तर:- नव पाषाण काल में।
प्रश्न (13) किसने पाटलिपुत्र का नामकरण ‘पटना’ किया?
उत्तर:- शेरशाह ने।
प्रश्न (14) मनुष्य के शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं?
उत्तर:- 12 जोड़े।
प्रश्न (15) संविधान के किस अनुच्छेद में विधान सभा का गठन वर्णित है?
उत्तर:- अनुच्छेद 170 में।
प्रश्न (16) ‘कोयल’ किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
उत्तर:- झारखंड का।
प्रश्न (17) उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर:- अवन्तिका
प्रश्न (18) सर्वाधिक प्राचीन द्रविड़ भाषा कौन-सी है?
उत्तर:- तमिल।
प्रश्न (19) पृथ्वी के केन्द्र में कौन-सा चुम्बकीय पदार्थ है?
उत्तर:- निकेल।
प्रश्न (20) किस सूफी संत को ‘सुल्तान-ए-तारीकिन’ की उपाधि मिली?
उत्तर:- शेख हमीदुद्दीन नागौरी।
प्रश्न (21) किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में सिंध का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय हुआ?
उत्तर:- लॉर्ड एलनबरो के।
प्रश्न (22) किस वायसराय ने सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की आयु को 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी?
उत्तर:- लॉर्ड रिपन ने।
प्रश्न (23) लंदन में टीपू सुल्तान की तलवार खरीदकर भारत कौन लाया?
उत्तर:- विजय माल्या।
प्रश्न (24) किस भारतीय राज्य में न्यूनतम वन क्षेत्र है?
उत्तर:- पंजाब
प्रश्न (25) एलोरा के विख्यात गुफा मंदिर का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर:- वमष्ण प्रथम ने।
प्रश्न (26) किसे ‘धारावर्ष’ के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर:- ध्रुव को
प्रश्न (27) किस घाटी को ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ माना जाता है?
उत्तर:- कश्मीर घाटी को।
प्रश्न (28) शरीर की सभी कार्यों का नियंत्रण कौन-सा अंग करता है?
उत्तर:- मस्तिष्क
प्रश्न (29) संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची का उल्लेख संविधान के किस अनुसूची में है?
उत्तर:- सातवीं अनुसूची में।
प्रश्न (30) ‘इंडिया एण्ड पाकिस्तान इन वार एण्ड पीस’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर:- जे. एन. दीक्षित।
प्रश्न (31) कार्ले के चैत्य का निर्माण किन्होंने करवाया?
उत्तर:- सातवाहनों ने।
प्रश्न (32) विश्व में सबसे अधिक कॉफी उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर:- ब्राजील
प्रश्न (33) जीवाणुओं में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर:- एक
प्रश्न (34) ‘धुंआधार जलप्रपात’ किस राज्य में है?
उत्तर:- मध्य प्रदेश में।
प्रश्न (35) ‘ड्यूस’ शब्द किस खेल से संबंधित है?
उत्तर:- लॉन टेनिस से।
प्रश्न (36) ‘मानसरोवर’ किस लेखक की कहानियों का संग्रह है?
उत्तर:- मुंशी प्रेमचंद
प्रश्न (37) मलिक मुदम्मद जायसी किस शासक के दरबार में रहता था?
उत्तर:- शेरशाह सूरी के।
प्रश्न (38) बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य यंत्र से संबह् थे?
उत्तर:- शहनाई से।
प्रश्न (39) केरल के पर्यटन विभाग का आदर्श वाक्य क्या है?
उत्तर:- ईश्वर का अपना देश।
प्रश्न (40) भारत का सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन-सा है?
उत्तर:- वीणा।
प्रश्न (41) लघु ज्वार के समय सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की क्या स्थिति होती है?
उत्तर:- समकोणिक
प्रश्न (42) ‘केन्द्रीय गंगा प्राधिकरण’ की स्थापना किस वर्ष की गयी?
उत्तर:- 1985 ई. में।
प्रश्न (43) सुभाषचंद्र बोस ने निकोबार द्वीप का क्या नामकरण किया था?
उत्तर:- स्वराज द्वीप।
प्रश्न (44) जानवरों, सूक्ष्म जीवों एवं वनस्पतियों के अवशेष किस प्रकार के चट्टान में पाए-जाते हैं?
उत्तर:- परतदार चट्टान में
प्रश्न (45) भारी मशीनों में स्नेहक के रूप में किस कार्बनिक पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:- ग्रेफाइट का।
प्रश्न (46) ‘‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी की चोट ब्रिटिश सरकार के ताबूत की एक कील होगी’’।
यह कथन किसका है?
उत्तर:- लाला लाजपत राय का।
प्रश्न (47) संविधान सभा ने किसे प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुना?
उत्तर:- डॉ भीमराव अंबेडकर को।
प्रश्न (48) किस विधि द्वारा औद्योगिक पैमाने पर अमोनिया का उत्पादन होता है?
उत्तर:- हैबर विधि द्वारा।
प्रश्न (49) कांग्रेस 1907 ई. के सूरत अधिवेशन में किन दो दलों में विभाजित हो गया?
उत्तर:- नरम दल और गरम दल
प्रश्न (50) गुप्तकाल का सबसे महत्वूपर्ण उद्योग कौन-सा था?
उत्तर:- वस्त्र उद्योग।