-->

Topics



जनवरी 2017 समसामयिकी घटना चक्र हिंदी में

जनवरी 2017 समसामयिकी घटना चक्र हिंदी में: (January 2017 Current Affairs in Hindi)


इस अध्याय में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से जनवरी 2017 माह में भारत एवं विश्व पर आधारित नवीनतम समसामयिकी घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है। यहाँ आप भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे: भारत, विश्व, खेल, राजनीति, पुरस्कार और सम्मान, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Appointments Current Affairs in Hindi:-

पुर्तगाल के एंटोनी गुटरेज़ 2 जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र के नौंवे महासचिव बन गए।

 दक्षिण कोरिया के बान की-मून का संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का 10 वर्ष लम्बा कार्यकाल 31 दिसम्बर 2016 को समाप्त हो गया।

 गुटरेज़ ऑस्ट्रिया के कर्ट वॉल्डहाइम के बाद इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले पश्चिमी यूरोपीय नेता बने हैं।

जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने 04 जनबरी 2017 को भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

जस्टिस खेहर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। वे 27 अगस्त, 2017 तक इस पद पर रहेंगे। जस्टिस जगदीश सिंह खेहर भारत के पहले सिख चीफ जस्टिस है।

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद को 05 जनबरी 2017 को भारतीय सेना का अगला उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल चंद अभी जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर हैं। वह जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जिन्होंने थलसेना प्रमुख का पद ग्रहण किया है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 08 जनबरी 2017 को मोमेंटम झारखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि, धोनी बिना पैसे लिए मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दस ने राज्य में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने 21 जनवरी 2017 को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था। बराक ओबामा का स्थान लिया है जो 2009 में राष्ट्रपति बने थे।
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से चार साल के कार्यकाल के लिए हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ (एचपीओए) का अध्यक्ष चुना गया।

केन्द्र सरकार ने भारत के विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। डॉ. जयशंकर को जनवरी 2015 में विदेश सचिव के पद पर सुश्री सुजाता सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया था।

ओलंपिक शूटिंग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को गठित टारगेट ओलिंपिक पोडियम समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। वही समिति में धाविका पीटी ऊषा और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को भी शामिल किया है।

गृह मंत्रालय ने अमूल्य पटनायक को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। पटनायक आलोक वर्मा की जगह लेंगे, आलोक वर्मा को सरकार ने सीबीआइ डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है।

दुष्यंत चौटाला को चुनाव के तहत भारतीय टेबल टेनिस संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह संघ के सबसे युवा अध्यक्ष है और उनका कार्यकाल 2021 तक रहेगा।

Awards Current Affairs in Hindi:-

पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉल खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

फीफा के अध्यक्ष जियानो इन्फेंटिनो ने एक समारोह में रोनाल्डो को ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया।

रोनाल्डो ने इससे पहले 2008, 2013 और 2014 में इस पुरस्कार को अपने नाम किया था।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीता है। उन्होंने सोमवार को सिडनी में साल 2016 का एलन बॉर्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हवलदार शहीद हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।

हंगपन दादा को जम्मू एवं कश्मीर में पिछले साल तंकवादियों से लड़ते हुए अदम्य साहस और आत्मबलिदान के लिए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Business Current Affairs in Hindi:-
सेबी ने शेयर ब्रोकरों को बड़ी राहत देते हुए ब्रोकर फीस में बड़ी कटौती कर दी है। सेबी ने ब्रोकर फीस में 25 फीसदी की कटौती करते हुए इसे प्रति करोड़ रुपये के ट्राजैक्शन पर घटाकर 15 रुपये कर दिया।

Conference Current Affairs in Hindi:-
14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजन 07 जनबरी 2017 को बंगलुरू में शुरू किया गया। इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस का विषय है “भारत के कायाकल्प में प्रवासी युवाओं की भूमिका”। प्रवासी भारतीय दिवस महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में हर वर्ष नौ जनवरी को आयोजित किया जाता है।

Education Current Affairs in Hindi:-
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जैमिनेशन (सीआईसीएसई) ने 13 जनबरी 2017 को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया। ये बदलाव उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के कारण किए गया था। 10वीं बोर्ड की की परीक्षाएं 10 मार्च से 21 अप्रैल और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 जनवरी से 26 अप्रैल तक होंगी।

Obituaries Current Affairs in Hindi:-
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री एच. एस. महादेव प्रसाद का 3 जनवरी 2017 को चिकमंगलूर जिले के कोप्पा स्थित एक निजी रिसोर्ट में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। महादेव प्रसाद की मृत्यु पर कर्नाटक में तीन दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गयी।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का 06 जनबरी 2017 को हार्ट अटैक से मुम्बई में निधन हो गया। ओम पुरी 66 साल के थे। सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे। ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है।

चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Politics Current Affairs in Hindi:-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए । राज्य में फरवरी के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पिछले नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुई थी।

चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह यादव को झटका देते हुए अखिलेश के पक्ष में फैसला सुनाया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ बुधवार को दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

Sports Current Affairs in Hindi:-
भारत के स्टार एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने 01 जनवरी 2017 को टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। सोमदेव ने जब 2008 में टेनिस में पदार्पण किया था, तब से वह भारत के स्टार एकल खिलाड़ी थे।

 भारत की डेविस कप टीम के नियमित सदस्य सोमदेव 14 मुकाबलों में खेल चुके हैं और 2010 में भारत को विश्व ग्रुप में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी।

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 09 जनबरी 2017 को हुए फाइनल मुकाबले में सीधे सेटो में 6-3, 6-4 से हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2017 का एकल खिताब जीता।

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने 11 जनबरी 2017 को 2026 में होने वाले विश्व कप में 32 की बजाय 48 टीमों की हिस्सेदारी पर सहमति जताई। 2026 में फीफा विश्व कप में तीन-तीन टीमों के 16 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप से दो टीमें अंतिम-32 दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने इस मैच में 134 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साइना ने थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग को 22-20, 22-20 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारत की पहली महिलाओं की पेशेवर फुटबॉल लीग "भारतीय महिला लीग" की शुरुआत की। महिला फुटबाल लीग का आयोजन डा.अंबेडकर स्टेडियम में 28 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी।

स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन 2017 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। रोजर फेडरर ने मेलबर्न में खेले गए फाइनल में राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर पांचवीं बार आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताबी पर कब्जा जमाया।

World Current Affairs in Hindi:-
यूरोप महाद्वीप स्थित नार्वे एफएम रेडियो नेटवर्क बंद करने वाला वह विश्व का पहला देश बन गया है। अपने डिजिटल रेडियो को सपोर्ट करने के लिए उसने ऐसा कि

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch