-->

Topics



हॉकी विश्व कप विजेताओ के नाम आयोजन वर्ष व स्थल (1971 से अबतक)

हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ आई एच) द्वारा संचालित किया जाता है। हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता की शुरुआत 1971 में हुए थी। पहली दो प्रतियोगिता 2 वर्षों के अंतराल से आयोजित की गयीं, परन्तु बाद में इस अंतराल को चार वर्ष कर दिया गया। अतः अब इस प्रतियोगिता को 1975 के पश्चात से प्रति चार वर्षों में आयोजित किया जाता है। हॉकी विश्वकप 2014 में नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 6-1 से हराकर ख़िताब जीता था। आगामी विश्वकप 2018 का आयोजन भारत में होगा।
हॉकी से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:
  • किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने 1982 में मुंबई में हुए विश्व कप में 38 गोल किए थे। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में 51 मैच जीते हैं, जो की एक विश्व कीर्तिमान है।
  • हॉकी विश्वकप में अभी तक २४ टीमें प्रतिभागी बनी हैं इनमें से केवल जर्मनी , भारत, नीदरलैंड और स्पेन ने प्रत्येक विश्वकप में हिस्सा लिया है।
  • सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है।
  • भारत ने केवल एक विश्वकप वर्ष 1975 में जीता था।
  • भारतीय हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है।
  • भारत ने वर्ष 1928 ई. ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।
  • भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक वर्ष 1980 में मॉस्को में जीता था।
  • हॉकी विश्व कप विजेताओ के नाम, आयोजन वर्ष एवं मेजबान देश की सूची:
    वर्षमेजबान देश का नामविजेता देश का नाम
    2018भारत
    2014हेग, नीदरलैंडऑस्ट्रेलिया
    2010नई दिल्ली, भारतऑस्ट्रेलिया
    2006मोंचेनग्लाडबाच, जर्मनीजर्मनी
    2002कुआलालम्पुर, मलेशियाजर्मनी
    1998उट्रेच,नीदरलैंडनीदरलैंड
    1994सिडनी, ऑस्ट्रेलियापाकिस्तान
    1990लाहौर, पाकिस्ताननीदरलैंड
    1986लंदन, इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया
    1982मुंबई, भारतपाकिस्तान
    1978ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीनापाकिस्तान
    1975कुआलालम्पुर, मलेशियाभारत
    1973आम्सटलवेन, नीदरलैंडनीदरलैंड
    1971बार्सिलोना, स्पेनपाकिस्तान

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch