-->

Topics



विश्व के सात महाद्वीप और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों

विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य: (Important facts about 7 Continents of the World in Hindi)
विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की सूची दी गई हैं। सामान्यतः विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।
विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची: 

एशियाअफ्रीकाउत्तरी अमेरिकादक्षिणी अफ्रीकायूरोपआॅस्ट्रेलियाअंटार्कटिका
क्षेत्रफल29.50%20.20%16. 5 %11.80%6.50%5. 3 %9.60%
सबसे बड़ा देशचीनअल्जीरियाकनाडाब्राजीलरूसऑस्ट्रेलिया
सबसे छोटा देशमालद्वीपमेओटीसेण्ट पीरे फॉकलैंड द्वीप वेटिकन सिटीनौरु
सबसे लम्बी नदीयांगटिसीक्यांगनीलमिसीसिपी मिसौरीअमेजनवोल्गामर्रे-डार्लिंग
सबसे ऊँचा पर्वतमाउंट एवरेस्टमाउंट किलीमंजारोमाउंट मैकिल्लेएन्काकागुआमाउंट एल्ब्रुसमाउंटकोस्यूूस्कोविंसन मौसिफ़
शिखर(8848 मी)(5895 मी)(6194 मी)(6906 मी)
सबसे बड़ी झीलकैस्पियसन सागरविक्टोरियासुपीरियर लैडोगाआयर
गहनतम बिन्दुमृतसागर (395 मी)असाई झील (156 मी)डैथ वैली  (86 मी)बाल्डस प्रायद्वीप (40 मी)आयर झील  (16 मी)बेन्द्रल बैंच (2853 मी)
विश्व के सात महाद्वीपो से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी
एशिया
  • एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
  • यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।
  • एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।
अफ्रीका
  • अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।
  • यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।
उत्तरी अमेरिका
  • यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।
  • कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।
  • विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।
  • वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।
दक्षिण अमेरिका
  • यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
  • इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।
अंटार्कटिका
  • यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।
  • यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।
यूरोप
  • यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।
  • यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।
  • यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।
ऑस्ट्रेलिया
  • यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।
  • यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch