प्रतियोगिता दर्पण : सुपर-50 प्रश्नोत्तरी करंट अफेयर्स दिसम्बर - जनवरी

|
1. केंद्रीय चुनाव आयोग ने ऐसे कितने 'कागजी' राजनैतिक
दलों को हटाया है? – 200
2. 15 दिसंबर 2016 को कौन सा दिवस मनाया गया? –
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
3. किस राज्य में भारत-पाक सीमा पर वाघा बॉर्डर भांति
दर्शन स्थल बनेगा? – गुजरात
4. वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड ख़िताब किसे प्राप्त हुआ? –
स्टेफनी डेल
5. नदी जल विवादों के शीघ्र निपटान हेतु केंद्र सरकार ने हाल
ही में क्या कदम उठाया है? – स्थायी न्यायाधिकरण के गठन
हेतु मंजूरी
6. भारतीय मूल की महिला सविता वैद्यनाथन को हाल ही में
अमेरिका में किस शहर की मेयर निर्वाचित किया गया? –
कुपेर्टिनो सिटी
7. किस लेखक को वर्ष 2016 के लिए हिंदी भाषा हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – नासिरा शर्मा
8. किस जानवर को हाल ही में विलुप्तप्राय प्रजातियों की
सूची में डाला गया है? – जिराफ
9. किस न्यायाधीश को पाकिस्तान के अगले मुख्य
न्यायाधीश नियुक्त किया गया? – न्यायाधीश साकिब
निसार
10. भारत का कौन सा पहला राज्य है जिसमें महिला पुलिस
स्वयंसेवी पहल शुरू की गयी? – हरियाणा
11. जापान, रूस के मध्य आयोजित शांति समझौता शिखर
सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था? – तोक्यो
12. कश्मीर के किस गांव को देश का पहला कैशलेस गांव बनने का गौरव प्राप्त हुआ? – लानुरा
13. हाल ही में किस देश ने भारतीय कपास से अघोषित प्रतिबंध हटाया? – पाकिस्तान
14. उस महिला का क्या नाम है जिन्होंने बिमारी के कारण
नौ वर्ष की उम्र में अंडाशय ऊतक फ्रीज कराए और वे 24 वर्ष की उम्र में लन्दन में मां बनी? – मातरूषी
15. वाराणसी के उस गांव का क्या नाम है जो डिजिटल
इंडिया कार्यक्रम के तहत पहला कैशलेस गांव बन गया? –
मिसिरपुर
16. अंडमान द्वीप समूह में गंभीर चक्रवात से आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, चक्रवात का क्या नाम है? –
वरदाह
17. पाकिस्तान द्वारा 700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली
किस क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – बाबर
18. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिसम्बर 2016 में बनिहाल में
बच्चों हेतु विशेष रूप से अब तक की पहली ट्रेन को हरी झंडी
दिखाई? – जम्मू एंड कश्मीर
19. किसे वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बी एस
धनोआ
20. भारत का पहला एवं एशिया का सबसे लम्बा साइकिल
हाइवे किस राज्य में आरंभ किया गया? – उत्तर प्रदेश
21. लेखिका नासिरा शर्मा को हिन्दी के किस उपन्यास हेतु
वर्ष 2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की
गयी? – पारिजात
22. किस भारतीय मूल के व्यापारी को अमेरिका के
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक
सलाहकार समिति में शामिल किया? – इंदिरा नूयी
23. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा हाल
ही में लद्दाख के किस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज
की गयी? – नुब्रा घाटी
24. किस खाड़ी देश द्वारा कफाला नियमों को समाप्त करने
की घोषणा की गयी? – क़तर
25. वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड की रिपोर्ट के अनुसार किस
क्षेत्र में 163 नई प्रजातियों को खोज की गयी? – ग्रेटर मेकोंग
26. किसे नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बिपिन
रावत
27. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा कितने संगठनों के
संरक्षक पद से हटने का निर्णय लिया गया? – 25
28. केंद्र सरकार ने चैक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त
किस भाषा में छापने के आदेश जारी किए? – हिंदी
29. राष्ट्रीय गणित दिवस किस तारीख को मनाया जाता
है? – 22 दिसम्बर
30. किस देश में बच्चों को गंभीर आनुवांशिक बीमारियों से
बचाने की दिशा में ऐतिहासिक ‘थ्री पैरेंट बेबीज’ पहल को
मंजूरी दे दी है? – ब्रिटेन
31. किसे संयुक्त राष्ट्र का उपमहासचिव नियुक्त किया गया?
– अमीना मोहम्मद
32. भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने हेतु संसदीय समिति ने केंद्र सरकार को कब तक का समय आधारित किया है? – 2019
33. तुर्की में रूस के राजदूत कौन थे जिनकी एक स्तब्धकारी
घटना में एक बंदूकधारी ने 19 दिसम्बर 2016 को अंकारा में
गोली मारकर हत्या कर दी? – आंद्रेई कालरेव
34. ‘मट्टोली’ नामक मलयालम फिल्म से अपने करियर की
शुरुआत करने वाले उस अभिनेता का नाम बताइए जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जगन्नाथ वर्मा
35. किस राज्य की सरकार ने अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
तथा रक्षा नीति की घोषणा की? – गुजरात सरकार
36. किसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के 44वें मुख्य
न्यायाधीश के रूप में चयनित किया गया? – जस्टिस जे एस
खेहर
37. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गये एक निर्णय में देश
के किस स्थान पर शराब की दुकानों पर रोक लगाने का निर्देश
जारी किया गया? – हाईवे पर
38. भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस
विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना
39. भारत के उत्तर पूर्व में किस स्थान पर आयुर्वेद संस्थान का
शुभारंभ किया गया? – शिलांग
40. न्यूजीलैंड में सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी ने बिल इंग्लिश को नया प्रधान मंत्री निर्वाचित किया गया। उन्होंने किसका स्थान
लिया? – जॉन की
41. तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद
किसको एआईएडीएमके (AIADMK) प्रमुख नामित किया गया?
– शशिकला
42. भारत में विजय दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
– 16 दिसम्बर
43. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्य बंदरगाह प्राधिकरण
विधेयक, 2016 का अनुमोदन कर दिया। यह विधेयक किस का स्थान लेगा? – मुख्य बंदरगाह न्यास अधिनियम, 1963
44. किस मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम आरंभ
किया गया? – आयुष मंत्रालय
45. दूरसंचार नियामक ट्राई ने सरकार से किन क्षेत्रों में प्रति
माह कुछ इंटरनेट डेटा मुफ्त में मुहैया कराने की सिफारिश की?
– ग्रामीण
46. किस राज्य ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित
जातियों की श्रेणी में शामिल किया? – उत्तर प्रदेश
47. किसे आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड
प्रदान किया गया? – रतन टाटा
48. किस अभिनेता को वर्ष 2016 के किड्स आइकॉन के रूप में नामित किया गया? – शाहरुख खान
49. देश में राजस्थान के पहले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का
क्या नाम है, जो कैशलेस होगा? – श्रीकरणपुर
50. टाइम पत्रिका ने किस भारतीय तस्वीर को 100 सबसे
प्रभावशाली तस्वीरों के संकलन में शामिल किया? –
महात्मा गांधी का चरखा