-->

Topics



भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षियों की सूची

भारत के राज्यों के राजकीय पक्षियों की सूची: (State birds of India and state-wise List in Hindi)

यहाँ पर भारत का राष्ट्रीय पक्षी और राज्यों के राजकीय पक्षियों के बारे में जानकारी दी गयी है। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारत के लोगों से यदि यह पूछा जाए कि आपके प्रदेश के राष्ट्रीय पशु और पक्षी कौन-कौन हैं, तो ज्यादातर लोग बगलें झांकते नजर आएगे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि 1985 में इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से अपना अपना राजकीय पशु, पक्षी, वृक्ष और पुष्प चिन्हित करते हुए उन्हें अधिघोषित करने को कहा था। अब तक कई राज्यों ने अपने राजकीय प्रतीक घोषित कर दिए। लेकिन कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। आइए जानते हैं किस भारतीय राज्य का कौन-सा राजकीय पक्षी है:

भारतीय पक्षियों  के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:
  • दुनिया में लगभग 8,650 जाति के पक्षी मिलते हैं।
  • इनमें से 1,200 जातियों के पक्षी भारत में पाए हैं।
  • भारत में 900 जातियों के पक्षी स्थानीय हैं।
  • भारत में 300 जातियों के पक्षी प्रवासी हैं। ये सर्दियों के मौसम में हिमालय के पार के देशों से भारत आते हैं और अक्टूबर से मार्च तक भारत में रहते हैं।
  • भारत में के पक्षियों में 180 जातियों के पक्षी ऐसे हैं, जो पूरी तरह भारतीय हैं। इनकी उत्पत्ति और विकास भारत में ही हुआ है।
  • भारत का सबसे बड़ा पक्षी सारस क्रोच है। इसकी ऊंचाई डेढ़ मीटर से भी अधिक होती है।
  • भारत का सबसे छोटा पक्षी एक फूलचुकी (प्लेन कलड फ्लावर पेकर) है। इसकी लम्बाई 7 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होती। यह भारत की सबसे हल्की चिडिय़ा है। इसका वजन 4.5 ग्राम से अधिक नहीं होता।
  • भारत की सबसे भारी चिडिय़ा सोनचिरैया (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) है। इसका वजन 13 किलोग्राम से भी अधिक होता है।
  • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारत का सबसे सुन्दर पक्षी मोर है। इसके बाद मोनाल का स्थान है।
  • छोटे पक्षियों में शकरखोरा (सन बर्ड) सर्वाधिक सुन्दर पक्षी है।
यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के आधिकारिक पक्षियों की है:
भारतीय राज्यों के नामआधिकारिक/राजकीय पक्षियों के नाम
आंध्र प्रदेशभारतीय रोलर
अरुणाचल प्रदेशविशाल हॉर्नबिल
असमश्वेत-पंखी काठ बतख
बिहारभारतीय रोलर
छत्तीसगढ़पहाड़ मैना
गोआश्याम-कलगी बुलबुल
गुजरातविशाल फ़्लैमिंगो
हरियाणाश्याम फ़्रैंकोलिन
हिमाचल प्रदेशपश्चिमी ट्रागोपन
जम्मू और कश्मीरश्याम-कण्ठी सारस
झारखण्डएशियाई कोयल
कर्णाटकभरतीय रोलर
केरलविशाल हॉर्नबिल
लक्षद्वीपसूटी टर्न
मेघालयपहाड़ी मैना
मध्य प्रदेशएशियाई पैराडाइस फ़्लाइकैचर
महाराष्ट्रहरियाल
मणिपुरमिसिस हूमेस तीतर
मिज़ोरममिसिस हूमेस तीतर
नागालैण्डब्लाइथ्स ट्रागोपन
उड़ीसामोर
पाण्डिचेरीएशियाई कोयल
पंजाबउत्तरी बाज
राजस्थानविशाल भारतीय तिलोर
सिक्किमरक्त तीतर
तमिल नाडुपन्ना कपोत
उत्तराखण्डहिमालयी मोनाल
उत्तर प्रदेशसारस
पश्चिम बंगालश्वेत-वक्षी किलकिला

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch