1)इंडिया' नाम की उत्पत्ति 'इंडिया' नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।
2) अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का 'भारत गणराज्य' है। जिसे आज लोग केवल 'भारत' ही कहते हैं।
3)भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
4) भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।
5) भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।
6) सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है, भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत विश्व का 24वां देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 22 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।
7) 700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।
8) विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।
9) देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।
10)आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।
11) विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।
12) शतरंज जिसे के Chess कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था।इसे 'चतुरंग संस्कृत' के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है 'एक सेना के चार सदस्य'।
13)हीरा: साल 1986 तक भारत अकेला विश्व का देश था जहां अधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।
14) हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।
15) भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।
16)भारत की सभ्यता विश्व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्व के कई प्राचीनम स्थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।
17) विश्व की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत में हैं। ज्यादा फिल्में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्य कई स्टूडियों में भी फिल्मों का निर्माण होता है।
18) 500 से 2000 तक के वैदिक शास्त्रों का लेखन पंजाब क्षेत्र में किया गया।
19) गणित में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नंबर 'जीरो' की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।
सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल
20) भारत में ही विश्व का सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या लगभग 26000 है।
21) विश्व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है।
22)भारत में विश्व का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है।
23)भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह और अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।
24) भारत में शाकाहारियों की संख्या विश्व में सर्वाधिक हैं।
25) भारत के हिमालय में विश्व की सबसे बड़ी चोटी एवरेस्ट है। इसके अलावा पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।
26)तिरूपति स्थित विष्णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्का से भी श्रद्धालु आते हैं।
27) दुनिया में शायद कुछ लोगों को पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्नी और अन्य मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।
28) हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा लोगों आते हैं।
29) बृहादेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।
30) दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश में है। ये स्टेडियम समुद्र तल से 24 हजार मीटर उपर बना है।
31) दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।
32) दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।
33) भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्म भारत में ही हुआ था।
34) भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्यादा है। सबसे ज्यादा त्योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।
भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद
35)दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।
36) सांप और सीढ़ी का यह अनोखा खेल भी हमारे भारत में ही उत्पन्न हुआ था। इसके खेल के पीछे भलाई और दुराचार कि शिक्षा छुपी हुई है।
37) भारत में पचीसी का जन्म 6 वीं शताब्दी में हुआ था। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता की गुफाओं में आज भी मौजूद हैं। यह खेल भारत के मुगल सम्राटों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था।
38) ट्रिगनोमेट्री, कैल्क्यलस और बीजगणित के लिये भारतीयों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारत में ही 100 ईसा पूर्व में दशमलव प्रणाली का आविष्कार किया गया था।
39) भारत में लगभग 2,600 साल पहले सुश्रुत द्वारा सर्जरी की जाती थी। इन्होनें आयुर्वेद विकसित की है और कई जटिल सर्जरी और ऑपरेशन का रिकॉर्ड बनाया है।
40) भारत करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 76 वें स्थान पर है।