★ करंट अफेयर्स : 7 अक्टूबर 2016 ★
www.allgktrick.com
1.संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-18 का 6 अक्टूबर 2016 तड़के फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
2.एंटोनियो गुटेरेस होंगे UN के अगले महासचिव
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को चुने जाने का स्वागत किया है। वह बान की मून का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, बधाई और शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी ओलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।
www.allgktrick.com
3.चार नवंबर से लागू हो जाएगा पेरिस समझौता
पर्यावरण सुधार पर हुआ पेरिस समझौता चार नवंबर से लागू हो जाएगा। इसके बाद कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए आवश्यक प्रयास होने शुरू हो जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के अनुसार चार नवंबर एक खास तारीख बन सकती है। उस दिन तक पेरिस समझौते के मसौदे पर 72 देश दस्तखत कर चुके होंगे जो दुनिया का 56 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन करते हैं। समझौते के प्रावधान के अनुसार कम से 55 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जक देशों के दस्तखत करने के बाद ही मसौदा लागू हो सकता है।
4.हैती में मैथ्यू तो दक्षिण कोरिया में चाबा का कहर
कैरेबियाई देश हैती जहां मैथ्यू तूफान से बेहाल है तो वहीं एशियाई देश दक्षिण कोरिया में चाबा कहर बरपा रहा है। तूफान के चलते हैती में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरिया में भी छह नागरिक मारे गए हैं। हैती में करीब एक दशक में यह सबसे भीषण तूफान आया है। इसके चलते भारी बारिश और तबाही वाली तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरी अमेरिका के इस सबसे गरीब देश में भारी तबाही होने की खबर है।
@ www.allgktrick.com