प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

★ प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर ★
www.allgktrick.com

प्रश्न 1- ओलम्पिक खेलों का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है?

उत्तर – ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 2- पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर – पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में वर्ष 1896 में हुआ था।

प्रश्न 3- ओलम्पिक खेल कितने वर्ष बाद आयोजित किये जाते है?

उत्तर – ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष बाद विश्व के किसी लोकप्रिय स्थान पर आयोजित किये जाते हैं।

प्रश्न 4- रियो ओलिंपिक 2016 में कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में ब्राजील के शहर रिओ डी जेनेरियो मेंआयोजित किया गया.

प्रश्न 5- रियो ओलिंपिक 2016 में आयोजित यह कौन सा ओलिंपिक था?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में आयोजित यह 31 वां ओलिंपिक था.

प्रश्न 6- रियो ओलंपिक का 31वां उद्घाटन समारोह कहाँ हुआ था?

उत्तर – रियो ओलंपिक का 31वां उद्घाटन समारोह ब्राजील के मराकाना स्टेडियम में शुरु हुआ.

प्रश्न 7- रियो ओलंपिक के लिए शुभंकर का नाम क्या है?

उत्तर – रियो ओलंपिक के लिए शुभंकर का नाम विनिसिउस (Vinicius) और टॉम (Tom) है।

प्रश्न 8- रियो ओलिंपिक 2016 में कितने देशो ने पदक जीते और इनमे भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में कुल 78 देशो ने पदक जीते तथा भारत को इनमें से 69वां स्थान प्राप्त हुआ.

प्रश्न 9- रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले देशों की संख्या कितनी है?

उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले देशों की कुल संख्या 206 है.

प्रश्न 10- रियो ओलंपिक 2016 में खेलो की कुल संख्या कितनी थी?

उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में खेलो की कुल संख्या 28 थी.

प्रश्न 11- रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा अमेरिका को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका ने 46 स्वर्ण जीते तथा अमेरिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

प्रश्न 12- ओलंपिक खेल 2016 के आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर – ओलंपिक खेल 2016 के आदर्श वाक्य एक नई दुनिया (A New World)  है।

प्रश्न 13- रियो ओलंपिक 2016 में ब्रिटेन ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा ब्रिटेन को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण पदक जीते तथा ब्रिटेन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.
www.allgktrick.com

प्रश्न 14- रियो ओलंपिक 2016 में चीन ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा चीन को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

उत्तर – रियो ओलंपिक 2016 में चीन ने 26 स्वर्ण पदक जीते तथा चीन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

प्रश्न 15- रियो ओलिंपिक 2016 में जर्मनी ने कितने पदक जीते?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में जर्मनी 17 स्वर्ण, 10 रजत और 15 कांस्य पदक जीते.

प्रश्न 16- रियो ओलिंपिक में सिल्वर मैडल किसने जीता?

उत्तर – रियो ओलिंपिक में रजत या सिल्वर मैडल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जीता. सिंधु ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।

प्रश्न 17- भारत में रियो ओलिंपिक 2016 में  ब्रॉन्ज मेडल किसने जीता?

उत्तर – साक्षी मलिक (महिला पहलवान) ने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य या ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये पहली भारतीय महिला है, जिन्होंने रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

प्रश्न 18- रियो ओलिंपिक खेल  2016 में कब शुरू हुए थे?

उत्तर – रियो ओलिंपिक खेल  2016 में 5 अगस्त 2016 को शुरू हुए थे.

प्रश्न 19- रियो ओलिंपिक खेल  2016 का समापन कब हुआ था?

उत्तर – रियो ओलिंपिक खेल 2016 का समापन 21 अगस्त 2016 को हुआ था.

प्रश्न 20- पहली बार कहां पर ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया गया था?

उत्तर – पहली बार  एथेंस पर ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया गया था.

प्रश्न 21 – किस भारतीय ने सबसे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था?

उत्तर – अभिनव बिंद्रा ने सबसे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

प्रश्न 22- रियो ओलिंपिक 2016 में भारत को कुल कितने मैडल मिले?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में भारत को केवल 2 मैडल मिले.

प्रश्न 23- रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका ने कुल कितने पदक जीते?

उत्तर – रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका एकमात्र ऐसादेश रहा, जिसके पदकों की संख्या 100 के पार गई. अमेरिका ने कुल 121 पदक जीते.

प्रश्न 24- ओलम्पिक खेल 2016 में अमेरिका ने कुल कितने रजत और कांस्य पदक जीते?

उत्तर – ओलम्पिक खेल 2016 में अमेरिका ने 37 रजत और 38 कांस्य पदक जीते.

प्रश्न 25- 2020 में ओलिम्पिक कहाँ आयोजित किया जायेगा?

उत्तर – 2020 में ओलिम्पिक जापान की राजधानी तोक्‍यो में आयोजित किया जाएगा।
www.allgktrick.com