भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि

विश्व के भौगोलिक क्षेत्र का भारत के पास लगभग 2.4 प्रतिशत एवं जल संसाधन का लगभग 4 प्रतिशत हिस्सा ही आता है जबकि विश्व की कुल जनसंख्या के 18 प्रतिशत एवं पशुधन के 15 प्रतिशत के हिस्से को उसे सहारा देना पड़ता है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं संबद्ध क्रिया-कलाप एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है जो देश की जीडीपी में लगभग 14 प्रतिशत एवं निर्यात में लगभग 11 प्रतिशत का योगदान करता है। भारतीय कृषि में बेहतर निष्पादन मानसून पर निर्भर करता है। परंतु कृषिगत उत्पादन के नवीनतम अग्रिम अनुमान के आंकड़े मानसून के दौरान अपेक्षाकृत कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों के प्रभावित होने और जलाशयों में पानी की कमी एवं सर्दियों के अपेक्षाकृत गर्म रहने के कारण रबी फसलों के प्रभावित होने के बावजूद, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन में पिछले वर्ष के मुकाबले वृद्धि को दर्शाते हैं।
•15 फरवरी, 2016 को कृषि तथा सहकारिता एवं कृषक कल्याण विभाग (कृषि मंत्रालय) द्वारा वर्ष 2015-16 हेतु प्रमुख फसलों का द्वितीय अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी किया गया।
•वर्ष 2015-16 के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 253.16 मिलियन टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के दौरान उत्पादित 252.02 मिलियन टन की तुलना में 1.14 मिलियन टन अधिक है।
•वर्ष 2015-16 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 103.61 मिलियन टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 में उत्पादित 105.48 मिलियन टन चावल की तुलना में 1.87 मिलियन टन कम है।
•वर्ष 2015-16 के दौरान गेहूं का कुल उत्पादन 93.82 मिलियन टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 में उत्पादित 86.53 मिलियन टन गेहूं की तुलना में 7.29 मिलियन टन अधिक है।
•मोटे अनाजों का उत्पादन वर्ष 2015-16 में 38.40 मिलियन टन अनुमानित है जो वर्ष 2014-15 में उत्पादित 42.86 मिलियन टन की तुलना में 10.4 प्रतिशत (4.46 मिलियन टन) कम है।
•वर्ष 2015-16 हेतु मक्का के उत्पादन का अनुमान 21 मिलियन टन है। यह गत वर्ष के उत्पादन (24.17 मिलियन टन) से 3.17 मिलियन टन कम है।
•दलहन का उत्पादन वर्ष 2015-16 में 17.33 मिलियन टन अनुमानित है जो गत वर्ष के उत्पादन 17.15 मिलियन टन से थोड़ा अधिक है।
•तिलहन उत्पादन का अनुमान वर्ष 2015-16 में 26.33 मिलियन टन है। यह पिछले वर्ष के उत्पादन (27.51 मिलियन टन) से कम है।
•सोयाबीन का उत्पादन 9.13 मिलियन टन, मूंगफली का उत्पादन 7.18 मिलियन टन, रेपसीड और सरसों का उत्पादन 6.83 मिलियन टन अनुमानित है।
•वर्ष 2015-16 हेतु कपास के उत्पादन का अनुमान 30.69 मिलियन गांठें (प्रत्येक 170 किग्रा. की) है।
•गन्ना उत्पादन वर्ष 2015-16 में 346.38 मिलियन टन अनुमानित है।
•यह पिछले वर्ष के उत्पादन (362.33 मिलियन टन) से 15.95 मिलियन टन कम है।
•जूट एवं मेस्ता का उत्पादन वर्ष 2015-16 में 10.40 मिलियन गांठें (प्रत्येक 180 किग्रा. की) अनुमानित है।

भारत में कृषिगत उत्पादन (मिलियन टन में)
फसल 2013-14 (अंतिम अनुमान) 2014-15 2015-16
(द्वितीय अ. अनुमान) (अंतिम अनुमान) (लक्ष्य) (द्वितीय अ. अनुमान)
चावल 106.65 103.04 105.48 106.10 103.61
गेहूं 95.85 95.76 86.53 94.75 93.82
मोटे अनाज 43.29 39.83 42.86 43.20 38.40
मक्का 24.26 22.97 24.17 23.75 21.00
ज्वार 5.54 4.83 5.45 5.85 5.03
बाजरा 9.25 7.91 9.18 9.50 8.47
अन्य मोटे अनाज 4.24 4.12 4.06 4.10 3.90
कुल अनाज 245.79 238.64 234.87 244.05 235.83
कुल दलहन 19.25 18.43 17.15 20.05 17.33
तूर 3.17 2.75 2.81 3.67 2.55
चना 9.53 8.28 7.33 9.50 8.09
उड़द 1.70 1.61 1.96 1.81 1.74
मूंग 1.61 1.39 1.50 1.71 1.55
अन्य दलहन 3.24 4.40 3.55 3.36 3.40
कुल खाद्यान्न 265.04 257.07 252.02 264.10 253.16
कुल नौ तिलहन 32.74 29.83 27.51 33.00 26.33
सोयाबीन 11.86 11.64 10.37 12.64 9.13
मूंगफली 9.71 7.46 7.40 8.15 7.18
रेपसीड और सरसों 7.87 7.36 6.28 8.10 6.83
अन्य तिलहन 3.30 3.37 3.46 4.11 3.19
गन्ना 352.14 354.95 362.33 355.00 346.38
कपास* 359.02 351.52 348.05 351.50 306.92
जूट एवं मेस्ता** 116.90 114.68 111.26 117.00 104.02
नोट-    *प्रत्येक 170 किग्रा. की लाख गांठें; ** प्रत्येक 180 किग्रा. की लाख गांठें