-->

Topics



इतिहास : सामाजिक सुधार अधिनियम (TRICK)

इतिहास : सामाजिक सुधार अधिनियम (TRICK)

सामाजिक सुधार अधिनयम में कौन सी प्रथा किस गवर्नर जनरल की सहायता से प्रतिबंधित की गई या कुरीती में सुधार किया गया। इससे सम्बंधित मैने आज दिनांक 17/12/2015 को जो TRICK बनाई है वो आपको उक्त प्रकरण याद करने में सहायक होगी।

सामाजिक सुधार अधिनियम : प्रतिबन्ध/गवर्नर जनरल/वर्ष/विषय

TRICK-"शिव एंड शाई(साई) विपुल के दाए, सब नैना को सुधार रहे है"
NOTE :
इस ट्रिक में आप यह ध्यान रखना की जब शब्दों का विच्छेदन किया जाता है तो पहला शब्द अधिनियम तथा दूसरा/अंतिम शब्द सम्बंधित अधिनियम को प्रतिबन्ध/सुधार करने वाले गवर्नर जनरल का नाम व्यक्त करेगी।

ट्रिक का विस्तृत्व विवरण :

शिव = शि+व
1. शि-शिशुवध प्रतिबन्ध (अधिनियम)
2. व-वेलेजली (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1798-1805 ई.
विषय-शिशु हत्या पर प्रतिबन्ध।

एंड = एं+ड
1. एं-ऐज ऑफ़ कन्सेट एक्ट (अधिनियम)
2. ड-डाउन अर्थात लैंस डाउन (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1891 ई.
विषय-लड़की में लिए विवाह की आयु 12 वर्ष निर्धारित।

शाई = शा+ई
1. शा-शारदा एक्ट (अधिनियम)
2. ई-इरविन (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1930 ई.
विषय-लड़की के लिए विवाह की आयु 18 वर्ष निर्धारित।

विपुल के = वि+पु+ल+के
1. वि+पु-हिन्दू विधवा पुनर्विवाह (अधिनियम)
2. ल+के-लॉर्ड केनिंग (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1856 ई.
विषय-विधवा विवाह की अनुमति।

दाए = दा+ए
1. दा-दास प्रथा पर प्रतिबन्ध (अधिनियम)
2. ए-एलनबरो (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1843 ई.
विषय-1833 ई. के चार्टर अधिनियम द्वारा 1843 ई. में दासता को प्रतिबंधित कर दिया गया।

सब = स+ब
1. स-सती प्रथा प्रतिबन्ध (अधिनियम)
2. ब-लार्ड विलियम बैंटिक (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1829 ई.
विषय-सती प्रथा पर पूर्ण प्रतिबन्ध।

नैना = नै+ना
1. नै-नैटिव मैरिज एक्ट (अधिनियम)
2. ना-नार्थ ब्रुक (गवर्नर जनरल)
वर्ष-1872 ई.
विषय-अन्तर्जातीय विवाह।

को सुधार-सामाजिक सुधार अधिनियम
रहे है-silent

-By Singh

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch