-->

Topics



प्रतियोगिता दर्पण : नवीनतम परीक्षापयोगी प्रश्नोत्तरी



भारत की लोकप्रिय करियर पत्रिका 'प्रतियोगिता दर्पण' के नवीनतम अंक में प्रकाशित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उनके उत्तरों सहित, जो सिविल सेवाओं से लेकर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विशेष रूप से उपयोगी साबित होगे।

1. किस मराठी साहित्यकार को वर्ष 2014 का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा फरवरी 2015 में की गई? – भालचंद्र नेमाडे
2. 87वें ऑस्कर अवार्डस् में हॉलीवुड की किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए अवार्ड  प्रदान किया गया? – बर्डमेन
3. किन दो भारतीय व्यक्तियों को संगीत के क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्रेमी पुरस्कार फरवरी 2015 में अमरीका में प्रदान किए गए? – रिकी केज और नीला वासवानी
4. किस नोबल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री को पहला चार्लस्टन ईएफजी जे.एम. कीन्स पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा फरवरी 2015 में की गई है? – प्रो. अमर्त्य सेन
5. दिल्ली विधान सभा के चुनावों के पश्चात् फरवरी 2015 में किस पार्टी की सरकार बनी है? – आम आदमी पार्टी
6. यूक्रेन में गृहयुद्ध की समाप्ति के लिए संघर्ष विराम समझौता फरवरी 2015 में कहां सम्पन्न हुआ? –मिंस्क, बेलारूस
7. 35वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वाधिक स्वर्ग पदक एवं पदक जीतने वाली किस टीम को ओवर आॅल चैम्पियन टीम की भालेन्द्र सिंह ट्रॉफी फरवरी 2015 में प्रदान की गयी? – सर्विसेज स्पोट्स कंट्रोल बोर्ड
8. दुबई में किस गगनचुम्बी इमारत में 21 फरवरी, 2015 को भीषण आग लगी थी? – द टॉर्च टॉवर
9. बिहार में फरवरी 2015 में जीतनराम मांझी के स्थान पर कौन मुख्यमंत्री नियुक्त हुआ है? – नीतीश कुमार
10. किस क्रिकेट खिलाड़ी ने क्रिकेट विश्व कप 2015 में पहला दोहरा शतक आस्ट्रेलिया में कैनबरा में खेलते हुए एकदिवसीय मैच में 24 फरवरी को बनाया? –क्रिस गेल, वेस्टइंडीज
11. भारत के किस विश्वविख्यात पर्यावरणविद् ने संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण से सम्बन्धित पैनल से फरवरी 2015 में त्यागपत्र दे दिया? – आर.के. पचौरी
12. संगीत के क्षेत्र में ग्रेमी पुरस्कारों में फरवरी 2015 में अमरीका में किस संगीतकार को सर्वाधिक चार श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए? – सैम स्मिथ
13. दग्गूबाती रामानायडू का निधन 18 फरवरी, 2015 को हैदराबाद में हो गया। यह किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थे? – फिल्म निर्माण
14. ब्रिटिश एकेडमी आॅफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्टस् के 2015 के पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित तीन पुरस्कार प्राप्त हुए? –बॉयहुड
15. वायुसेना का एयर शो एयरो इंडिया 2015 फरवरी 2015 में कहाँ आयोजित किया गया? – बंगलुरू
16. 2015 के ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार किसे प्रदान किए गए? – जूलियन मूर तथा एडी रेडमायने
17. 35वें राष्ट्रीय खेलों में किन खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष एवं महिला वर्ग में क्रमश: घोषित किया गया? – साजन प्रकाश तथा आकांक्षा वोरा
18. फरवरी 2015 में जारी विश्व प्रेस स्वतन्त्रता इंडेक्स में शिखर पर कौनसे देश हैं? – स्कैंडिनेवियन राष्ट्र (फिनलैंड, नॉर्वे तथा डेनमार्क)
19. किस भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ने फरवरी 2015 में मलेशियाई ओपन गोल्फ खिताब जीता? – अनिर्बान ला​हिड़ी
20. फरवरी 2015 में भारत तथा सिंगापुर के राजनयिक सम्बन्धों की स्थापना की 50वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में किसने भारत की आधिकारिक यात्रा की? – डॉ. टोनी टैन केंग याम (राष्ट्रपति)
21. सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में फरवरी 2015 में किसने क्रमश: पुरुष तथा महिला वर्गों के एकल खिताब जीते? – बी. साई प्रनीत तथा रुत्विका शिवानी
22. भारत की किस फिल्म को बर्लिन फिल्म फे​स्टीवल में द ग्राण्ड प्रिक्स आॅफ द जेनरेशन के प्लस इंटरनेशनल जूरी फॉर द बेस्ट फीचर लैंग्थ फिल्म से सम्मानित किया गया? – धानक (Dhanak)

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch