-->

Topics



विश्व के 7 महाद्वीप : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


विश्व के 7 महाद्वीप :
1- एशिया
►एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
►यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।
►एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।
2-अफ्रीका
►अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।
►यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
►हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।
3-उत्तरी अमेरिका
►यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।
►कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।
►विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।
►वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।
4-दक्षिण अमेरिका
►यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
►इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।
5-अंटार्कटिका
►यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
►इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।
►यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।
6-यूरोप
►यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।
►यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।
►यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।
7-ऑस्ट्रेलिया
►यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।
►यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु :
● विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है— एशिया 
● विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है— ऑस्ट्रेलिया 
● विश्व का एशिया को छोड़कर दूसरा बड़ा महाद्वीप कौन-सा है—अफ्रीका 
● पृथ्वी तल पर कितने % भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है— 29.2% 
● ‘महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत’ के जनक कौन है— वेग्नर 
● ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ कब प्रस्तुत किया गया— 1960 ई. 
● प्लेट विवर्तनिकी का सिद्धांत किसने दिया— हैरी हैस 
● किस को प्रायद्वीपीय महाद्वीप के नाम से जाना जाता है—यूरोप को 
● किस महाद्वीप को ‘महाद्वीपों’ का महाद्वीप’ कहा जाता है—एशिया 
● उत्तर अमेरिका महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है— मिसीसिपी मिसौरी 
● किस महाद्वीप को ‘आध्र महाद्वीप’ कहा जाता है— अफ्रीका 
● किस महाद्वीप को ‘मानव धर’ कहा जाता है— एशिया को 
● किस महाद्वीप में सरीसृप नहीं पाए जाते हैं— अंटार्कटिका में 
● अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु क्या है— केप अगुलहास
● ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है—मकर रेखा 
● कौन-सा महाद्वीप पूर्णतः हिमाच्छदित है— अंटार्कटिका 
सामान्य ज्ञान, करेन्ट अफेयर व सरकारी नौकरी के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch