सामान्य विज्ञान : सुपर 30 प्रश्नोत्तरी (अति महत्त्वपूर्ण)

प्रश्न: १ भारहीनता की स्थिति कब होती है ?
उ० प्रभावी गुरुत्वाकर्षण शून्य होने पर
प्रश्न २ बर्फ पानी पर क्यों तैरती रहती है?
उ० बर्फ का आपेक्षिक घनत्व पानी के आपेक्षिक घनत्व से कम होता है
प्रश्न ३ परखनली शिशु (Test Tube Baby) उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था ?
उ० राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने
प्रश्न ४ निर्जलीकरण (Dehydration) में बच्चे के शरीर में साधारणतः किसकी कमी हो जाती है?
उ० पोटैसियम क्लोराईडacupressure
प्रश्न ५ एक्यूपंचर विधि* का आविष्कार कहाँ हुआ था ? 
उ० चीन में
* यदि शारीर के रोगग्रस्त भाग में सुई प्रविष्ट की जाती है, तो किसी पीड़ा का अनुभव नहीं होता है, एक्यूपंचर इसी प्रक्रिया पर आधारित है |
प्रश्न ६ अँधेरे कमरे में वस्तु क्यों नहीं दिखाई देती है?
उ० वास्तु से टकरा कर प्रकाश का परावर्तन नहीं हो पाता है
प्रश्न ७ सिस्मोग्राम द्वारा किसका अध्ययन किया जाता है ?
उ० भूकम्प
प्रश्न ८ चुम्बकीय उत्तर कहाँ पर स्थित है?
उ० ग्रीनलैंड के उत्तरी किनारे पर आर्कटिक महासागर में
प्रश्न ९ समुद्र में ज्वार-भाटा कब आता है?
उ० अमावस्या, पूर्णिमा को
प्रश्न १० सेकण्ड पेंडुलम का दोलन काल कितना होता है?
उ० २ सेकण्ड
प्रश्न ११ पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाये भी दूर तक उड़ता रहता है , इसका कारण क्या है?
उ० उसकी गति में संवेग होता है
प्रश्न १२ सड़क मोड़ पर एक तरफ कुछ ऊंची बनायीं जाती है, क्यों?
उ० अभिकेन्द्र बल प्राप्त करने के लिए
प्रश्न १३ एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है , लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?
उ० कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
प्रश्न १४ एक वाच ग्लास में आयोडीन का विलयन रखा हुआ है, इसके अंदर आलू का टुकड़ा काटकर रख दिया गया है. आलू के टुकड़े की सतह का रंग कैसा हो जायेगा ?
उ० नीला
स्पस्टीकरण: आलू की टुकड़े को काटने पर उसकी सतह पर उपस्थित स्टार्च आयोडीन के विलयन से मिलकर नीला रंग उत्पन्न करता है |
प्रश्न १५ पित्त किससे निकलता है?liver
उ० यकृत से        
प्रश्न १६ होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ?
उ० हनीमैन
प्रश्न १७ विटामिन्स की खोज किसने की ?
उ० फंक ने
प्रश्न १८ डी.एन.ए. (D.N.A.) के सामान्य तत्व कौन कौन से हैं?
उ० नाईट्रोजीनस बेस, फास्फेट एवं शुगर
प्रश्न १९ किसी स्वच्छ तालाब का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना की वास्तव में गहरा होता है, क्यों ?
उ० विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रकाश की किरण के आवर्तन के कारण होता है |
प्रश्न २० मनुष्य में हीमोग्लोबिन के अणु से आक्सीजन के कितने अणु बंध सकते हैं?
उ० चार
प्रश्न २१ नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?
उ० कार्निया का
प्रश्न २२ गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ?
उ० आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण
प्रश्न २३ बीज रहित बिना निषेचन के फल के विकास को क्या कहते हैं?
उ० पारथीनोकार्पी
प्रश्न २४ आर्द्रता(Humidity) क्या है ?
उ० जलवाष्प अंश की माप
प्रश्न २५ बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से क्यों ढका जाता है ?
उ० इसको बाहरी ताप से अलग करने के लिए
प्रश्न २६ लालटेन से मिटटी का तेल बत्ती के सहारे ऊपर चढ जाता है ..इसका कारण बताईये |
उ० मिटटी के तेल का तल तनाव
प्रश्न २७ साबुन से कपडे साफ़ हो जाते हैं ..इसका कारण ?
उ० साबुन द्वारा विलयन का पृष्ठ (तल ) तनाव* कम कर देना
*पृष्ठ (तल) तनाव (Surface tension) किसी द्रव के सतह या पृष्ट का एक विशिष्ट गुण है। इसी गुण के कारण किसी द्रव की सतह किसी दूसरी सतह की तर्फ आकर्षित होती है (जैसे किसी द्रव के दूसरे भाग की तरफ)। पृष्ट तनाव के कारण ही पारे की बूँद एक गोलकार रूप धारण कर लेती है न कि अन्य कोई रूप (जैसे घनाकार)।
प्रश्न २८ मच्छर पानी के तल पर बिना डूबे हुए बैठा रहता है ...इसका कारण बताईये ?
उ० तल-तनाव के कारण पानी के तल का खिंचाव युक्त रबर की झिल्ली की भांति व्यवहार    I12-20-surfacetension
तभी तो मिटटी के तेल को छिड़क देने से पानी का तल-तनाव कम हो जाता है, जिसके कारण द्रव की खिंचाव युक्त झिल्ली मच्छर के भार को सहन नहीं कर पाती, जिससे मच्छर पानी के तल पर नहीं बैठ पाता |
प्रश्न २९ जब दीवार के पीछे से तुम्हें तुम्हारा मित्र आवाज देता है तो तुम उसकी आवाज पहचान लेते हो ...कैसे ?
उ० उसकी ध्वनि में एक निश्चित गुणता (Quality) होती है
प्रश्न ३० अगर चन्द्रतल पर कोई भीषण विस्फोट किया जाये, तो क्या प्रथ्वी पर उसकी आवाज सुनी जा सकती है?
उ० नहीं, क्योंकि ध्वनि का संचरण निर्वात व्योम (Space) में संभव नहीं है।