-->

Topics



सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ हेतु : सुपर-100 प्रश्नोत्तरी-1


भारतीय इतिहास एवं संस्कृति 

1. त्रिपिटक पर भाष्य लिखने वाले बौद्ध विद्वान कौन थे? – बुद्ध घोष
2. भारत के किस प्राचीन शासक ने चार अश्वमेध तथा एक बाजपेय यज्ञ किए? – प्रवरसेन I ने
3. बौद्ध धर्म का विभाजन किस बौद्ध संगीति में हुआ? – द्वितीय बौद्ध संगीति​ 
4. मौर्य वंश का वह शासक कौन था, जो आजीवक सम्प्रदाय का मानने वाला था? – बिन्दुसार 
5. हड़प्पा सभ्यता कौनसा शहर तीन भागों में विभक्त था? – धौलावीरा 
6. दिल्ली सल्तनत में कौनसा क्षेत्र 'कुवतुल इस्लाम' के नाम से जाना जाता है? – देवगिरि 
7. महबूब-ए-इलाही के नाम से जाने वाले सूफी संत कौन थे? – निजामुद्दीन औलिया 
8. जौनपुर शहर किस सुल्तान ने तथा किसकी याद में स्थापित किया था? – फिरोजशाह तुगलक ने, जौना खाँ की याद में 
9. किस इमारत को 'इस्लामी वास्तुकला का रत्न' कहा जाता है? – अलाई दरवाजा (1311 ई.) को 
10. कालिदास चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के दरबार में रहने के बाद किस वंश के दरबार में रहे? – वाकाटक वंश के दरबार में 
राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन 
11. 1857 के विद्रोह को 'स्वतंत्रता का प्रथम भारतीय युद्ध' किसने कहा था? – दामोदर विनायक सावरकर
12. 1857 के विद्रोह के किस नायक ने फ्रांस के सम्राट् को लिखा था 'अंग्रेज सरकार के अन्याय एवं शपथ भंग के कार्य चारों ओर ऐसे दहक रहे हैं जैसे सूर्य की किरणें?' – नाना साहब ने
13. अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (AITUC) का प्रथम अध्यक्ष कौन था? – लाला लाजपत राय
14. किस घटना से क्षुब्ध होकर रबीन्द्रनाथ टैगोर ने 'नाइटहुड' की उपाधि ब्रिटिश सरकार को लौटा दी थी? – जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड
15. किसने कहा था '' क्रिप्स प्रस्ताव दिवालिया बैंक के नाम भविष्य की तिथि में भुनने वाला चैक है?'' – महात्मा गांधी ने
16. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की माँग सबसे पहले कब की थी? – 1940 में
17. तेभागा कृषक आन्दोलन किस प्रान्त में हुआ था? – बंगाल में
18. 'सवर्ण हिन्दुओं की फासीवादी कांग्रेस 'कहकर कांग्रेस का चरित्र निरूपण किसने किया था? – मोहम्मद अली जिन्ना ने
19. कांग्रेस के अधिवेशन की सबसे पहले अध्यक्षता किस अंग्रेज ने की थी? – जॉर्ज यूल ने
20. दीनबन्धु मित्र का नाटक नील दर्पण किन पर अंग्रेजों के अत्याचारों को चित्रित करता है? – नील की खेती करने वालों पर
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान 
21. लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या 545 कब तक अपरिवर्तनीय है? – 2026 तक
22. भारत के संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्व किस देश के संविधान से ग्रहण किए गए हैं? – आयरलैण्ड के संविधान से
23. भारत कब विधिवत् गणतंत्र बना? – 26 जनवरी, 1950 को
24. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य की पदावधि कितनी होती है? – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले पूर्ण हो
25. यदि किसी सदन का सदस्य न होने पर किसी को मंत्री नियुक्त किया जाता है तो उसे कितने समय के भीतर संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना पड़ता है? – 6 महीने के अन्दर
26. लोक सभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है? – 1/10
27. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव किस प्रकार होता है? – प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा खुले मतदान से
28. लोक सभा के 545 सदस्यों में से कितने सदस्य संघीय क्षेत्रों से निर्वाचित होते हैं? – 13
29. प्रथम पंचायती राजव्यवस्था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा 2 अक्टूबर, 1959 को कहाँ किया गया था? – नागौर (राजस्थान)
30. संविधान में मूल कर्त्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधान किस समिति की संस्तुतियों के आधार पर सम्मिलित किया गया? – स्वर्ण सिंह समिति की संस्तुतियों के आधार पर 

भारत एवं विश्व का भूगोल 
31. दिलवाड़ा जैन मन्दिर स्थित है– माउण्टआबू में
32. विश्व की सबसे बड़ी पोत वाहक नहर है– स्वेज नहर
33. विश्व में टिन का अग्रणी उत्पादक देश है– मलेशिया
34. वैरन द्वीप कहाँ अवस्थित है? – बंगाल की खाड़ी में
35. निचली गंगा नहर का उद्गम स्थल कहाँ है? – नरोरा (जिला बुलन्दशहर) में
36. मालवा के पठार की प्रमुख मिट्टी है– काली मिट्टी
37. 'यलो स्टोन पार्क' किस देश में है? – संयुक्त राज्य अमरीका (U.S.A.) में
38. कालाहारी मरुस्थल अवस्थित है– नामीबिया तथा वोत्सवाना में
39. 'भूमध्य सागर की कुन्जी' किसे कहा जाता है? – जिब्राल्टर जल सन्धि को
40. थाईलैण्ड किस देश का नया नाम है? – सियाम का
भारतीय अर्थव्यवस्था 
41. हिन्दू ​वृद्धि दर किस वृद्धि दर (Growth Rate) से सम्बन्धित है? – राष्ट्रीय आय की वृद्धि दर से
42. राष्ट्रीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Carpet Technology) कहाँ स्थित है? – भदोही (उ.प्र.)
43. ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एवं उनमें बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए कौनसी योजना है? – महिला समृद्धि योजना
44. 2012 में कौनसा वित्त आयोग गठित किया गया था? – चौदहवां
45. यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्रों में एक कॉमन मुद्रा का क्या नाम है? – यूरो
46. 'इकोमार्क' किसी उत्पाद पर दिए गए इस प्रमाणन का चिन्ह होता है कि वह उत्पाद – पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है
47. निजी क्षेत्र में देश में पहला निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्र (EPZ) कहाँ स्थापित किया गया था? – सूरत में
48. भारत में सीमान्त किसानों में कितनी धारिता वाले किसानों को सम्मिलित किया जाता है? – 1 हेक्टेयर तक
49. प्रमुख खरीफ फसलों का समूह है– चावल, ज्वार-बाजरा (मिलेट), मक्का, कपास
50. कृषि मूल्य आयोग और भारतीय खाद्य निगम कब स्थापित ​हुए थे? – 1965 में
सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी 
51. एड्स वायरस (HIV) के जीनोम बने होते हैं– प्रोटीन के
52. मानव शरीर की कौनसी ग्रन्थि, मास्टर ग्रन्थि कहलाती है? – पिट्यूटरी ग्रन्थि (Pituitary Gland)
53. विटामिन 'E' का रासा​यनिक नाम है– टोकोफेराल (Tocopherol)
54. शर्करा (Sugar) और लवण किस प्रकार के यौगिक हैं? – शर्करा कार्बनिक यौगिक और लवण अकार्बनिक यौगिक
55. सौर परिवार का सबसे भारी पिंड है – सूर्य
56. आहार में आयोडीन की कमी से कौनसा रोग हो सकता है? – घेंघा (Goitre)
57. स्वच्छ आकाश वाली रातें मेघाच्छादित रातों से किस कारण ठण्डी होती हैं? – विकिरण (Radiation) के कारण
58. ट्रांसफॉर्मर का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है? – प्रत्यावर्ती धारा की वोल्टता को परिवर्तित करने के लिए
59. किलोवाट घण्टा एकक क्या निरूपित करता है? – ऊर्जा (Energy)
60. कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) करने के लिए किस यौगिक का छिड़काव किया जाता है? – सिल्वर आयोडाइड (AgI) का
कृषि 
61. विश्व में, भारत का स्थान मैंगनीज (Manganese-Mn) उत्पादन में कौनसा स्थान है? – 'तीसरा'
62. देश में, मैंगनीज खनिज संसाधन में मुख्य भण्डार है– उड़ीसा (देश का प्रथम उत्पादक राज्य)
63. देश को कितने शस्य जलवायु क्षेत्रों (Agro-Climatic Regions) में बाँटा गया है? जिसका मुख्य उद्देश्य रखा गया है– 15 Agro-Climatic Regions, उद्देश्य-कृषि उत्पादन को बढ़ाना
64. देश को कितने 'Agro-Ecological Zones' (AEZs) में विभाजित किया गया है? – 20 AEZs में
65. उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला (बुन्देलखण्ड क्षेत्र) किस AESR (Agro Ecological Sub-Region) में आता है? – AESR 4.4 में
66. उत्तर प्रदेश को कितने शस्य जलवायु क्षेत्रों (Agro Climatic Regions-ACR) में बाँटा गया है? 9 ACR
67. कृषि श्रमिकों की अशांति (Unrest) को घटाने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकारों ने कौनसे प्रोग्राम शुरू किए हैं? – आई. आर. डी. पी. (IRDP-Integrated Rural Develoment Programme) एवं जे. आर. वाई. (JRY-Jawahar Rojgar Yojana) प्रोग्राम्स
68. आम की बौनी प्रजाति / किस्म 'संकर-1084', जो एक नियमित फलत (Regular Fruit Bearing) वाली उपयुक्त किस्म है, किन दो प्रजातियों के बीच का क्रॉस (Cross) है? – (आम्रपाली × जर्नादन पसंद) = Hybrid-1084
69. तमिलनाडु के नीलगिरी पर्वतीय इलाकों एवं गंगा के मैदानों में खेती के लिए आलू की कौनसी दो किस्में जारी की गई हैं? – कुफरी नीलिमा एवं कुफरी फ्राईसोना
70. 'डबल हैज रो-सिस्टम' (Double Hedge Row System) जो अधिक उपज हेतु एक बेहतरीन विधि किन फल वृक्षों के रोपण हेतु अच्छी सिद्ध हुई है? – अमरूद, आँवला एवं लीची वृक्षों हेतु
खेलकूद 
71. वर्ष 2016 का टी–20 विश्वकप किस देश में आयोजित किया जाएगा? – भारत
72. रियो ओलंपिक और पैरालंपिक खेल–2016 के मस्कट्स कौन से है? – विनिसिस और टाम
73.  पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट–2014 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता? – नोवाक फेडरर
74.  जालंधर में आयोजित कबड्डी विश्व कप–2014 का पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का खिताब किस देश ने जीता? – भारत
75. मैराथन रेस में दौड़ने की दूरी कितनी होती है? – 26 मील 385 गज
76. 'प्रिन्स ऑफ वेल्स कप' किस खेल से सम्बन्धित है? – गोल्फ से
77. किस खेल के नियमों का नाम 'क्वींसबेरी रूल्स' (Queens berry Rules) रखा गया है? – बॉक्सिंग के नियमों का
78. क्रिकेट से सम्बन्धित 'क्राइस्ट चर्च स्टेडियम' किस देश में है? – न्यूजीलैण्ड में
79. 'यूरोकप' किस खेल में प्रदान किया जाता है? – फुटबाल में
80. 'बटरफ्लाई' शब्द किस खेल से जुड़ा है? – तैराकी से
विविध 
81. चर्चित स्थान 'कंधमाल' किस राज्य में है? – उड़ीसा (ओडिशा) में
82. 'टेनिस कोर्ट ओथ' किस ​क्रान्ति के साथ जुड़ा है? – फ्रांसीसी क्रान्ति के साथ
83. 'भविष्य की धातु' किस धातु को कहा जाता है? – टाइटेनियम को
84. किस आन्दोलन में प्रथम बार 'बन्दे मातरम्' को नारे के रूप में अपनाया गया? – बंगाल विभाजन (1905) के विरुद्ध आन्दोलन में
85. गांधीजी को किसने आगाह किया था कि वे मुस्लिम नेताओं और उनके कट्टर अनुयायियों के कट्टरपन का प्रोत्साहित न करें? – अजमल खाँ ने
86. कानपुर षड्यंत्र मुकदमा किस आन्दोलन के नेताओं के विरुद्ध था? – साम्यवादी आन्दोलन के
87. 'सिडवी' की स्थापना किस उद्देश्य से की गई? – लघुस्तरीय उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से
88. 'मैं आकाश गंगा की नागरिक हूँ' वह किसने कहा था? – कल्पना चावला ने
89. 'जिन्ना सेलुकर एण्ड नेशनलिस्ट' के लेखक हैं– अजीत जावेद
90. इसरो की 'मास्टर कंट्रोल सुविधा' हासन में है. यह किस राज्य में है? – कर्नाटक में
91. उत्तर प्रदेश में जैन और बौद्ध दोनों का प्रसिद्ध तीर्थ है– कौशाम्बी
92. निर्देशित प्रक्षेपास्त्र के उत्पादन से जुड़ा प्रतिष्ठान है– भारत डायनामिक्स लि.
93. राजमार्ग संख्या-3 (NH-3)​ किन स्थानों को जोड़ता है– आगरा-बम्बई को
94. फ्रेंच क्रान्ति ने किस पद को नया अर्थ दिया? – गणतंत्र (Republic) को
95. 'OPEC' का पूर्ण रूप है– ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कन्ट्रीज (Organization of Petroleum Exporting Countries)
96. 'पंच परमेश्वर' किसकी कृति है? – प्रेमचन्द्र की
97. 'जनता के लिए, जनता द्वारा जनता की सरकार' (Government of the people by the people and for the people) लोकतंत्र की यह परिभाषा किसने दी है? – अब्राहम लिंकन ने
98. किसने कहा था ''मुझे खड़ा होने की जगह दो और मैं संसार को खिसका दूँगा'' (Give me somewhere to stand and I will move the World)? – आर्कमीडिज (Archimedes)
99. 'Ben Hur' महाकाव्य के रचियता थे– लेविस वेलेस (Lewis Wallace)
100. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे? – गोपाल कृष्ण गोखले

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch