-->

Topics



सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु : सुपर-100 प्रश्नोत्तरी-5


भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. प्रथम पानीपत युद्ध किनके मध्य हुआ था? –बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य 
2. किसने बंगाल का स्थायी बन्दोबस्त लागू किया था? –लार्ड कार्नवालिस ने 
3. हर्षवर्धन के जीवन वृत्त 'हर्ष चरित्र' के लेखक कौन थे? –बाणभट्ट
4. शुंग वंश का संस्थापक कौन था? –पुष्यमित्र शुंग
5. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 1942 में 'क्रिप्स मिशन' भारत भेजा था? –विन्स्टन चर्चिल ने
6. महात्मा गाँधी और डा. बी. आर. अम्बेडकर के बीच पूना समझौता कब हस्ताक्षरित हुआ? –1932 में
7. स्टट्गर्ट (जर्मनी) में इन्टरनेशनल सोशलिस्ट कान्फ्रेंस में 1907 में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज किसने फहराया था? –मैडम भीकाजी कामा ने
8. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ भेदभाव के विरुद्ध महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह कहाँ आरम्भ किया था? –जोहान्सबर्ग
9. किस शासक ने और कब शक युग प्रारम्भ किया? –कनिष्क ने, 78 ई. में
10. भारत में चिश्ती सूफी सिलसिले की स्थापना किसने की थी? –मुइनुद्दीन चिश्ती ने

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था

11. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु कौनसी पद्धति अपनाई जाती है? –आनुपातिक प्रतिनिधित्व व एकल संक्रमणीय मत पद्धति
12. किसने भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा कार्यवाहक राष्ट्रपति दोनों ही पदों को सुशोभित किया? –एम. हिदायतुल्ला ने
13. प्रथम लोकसभा अध्यक्ष जिनके विरुद्ध लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, कौन थे? –जी. वी. मावलंकर
14. लोकसभा की सदयस्ता हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी है? –25 वर्ष
15. मूल अधिकार एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में क्या मूल अन्तर है? –मूल अधिकार वाद-योग्य हैं, जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं
16. संविधान के अनुच्छेद 360 में किसका प्रावधान है? –वित्तीय आपात सिथति लागू करने का
17. जम्मू-कश्मीर का संविधान कब लागू हुआ? –26 जनवरी, 1957 को
18. भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया है? –42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
19. सरकारिया आयोग द्वारा संस्तुति की गई अन्तर्राज्यी परिषद का गठन संविधान की किस धारा के अन्तर्गत किया गया है? –धारा 263 के अन्तर्गत
20. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है? –राज्यपाल की अनुमति के बिना
21. भारतीय संविधान तदर्थ न्यायाधीशों की नियुकित की व्यवस्था कहाँ करता है? –उच्चतम न्यायालय में
22. भारत में 73वाँ पंचायत राज अधिनियम कब लागू हुआ? –24 अप्रैल, 1994 को
23. भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित है? –अनुच्छेद 19
24. पंचायत के चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है? –राज्य सरकार के द्वारा
25. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया? –65वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 

भारतीय अर्थव्यवस्था

26. राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले प्रमुख कर कौन-कौन से हैं? –बिक्री कर स्टैम्प डयूटी, स्टेट एकसाइस एवं कर राजस्व
27. नई शिक्षा नीति कब लागू की गई थी? –वर्ष 1986 में
28. बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority) अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था? –वर्ष 1999
29. वर्ष 1881 में भारतीयों द्वारा स्थापित प्रथम बैंकिंग कम्पनी कौनसी थी? –अवध कामर्शियल बैंक
30. 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था? –19 जुलाई 1969 को
31. देश का सबसे पुरानी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक कौनसा है? –इलाहाबाद बैंक
32. भारतीय स्टाक मार्केट में कुल कितने स्टॉक एक्सचेंज हैं? –22 स्टॉक एक्सचेंज
33. मौद्रिक नीति के दो स्पष्ट उद्देश्य क्या हैं? –आर्थिक विकास क्षेत्र तेज करना एवं मुद्रास्फीति कारी दबावों को नियंत्रित करना
34. 1 जनवरी, 1949 किस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया था? –भारतीय रिजर्व बैंक 
35. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड किसका हिस्सा है? –वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
36. 1857 के विद्रो का रूहेलखण्ड में कमाण्डर कौन था? –अहमदुल्ला
37. 'अभिनव भारत समाज' नामक संस्था की स्थापना किसने की थी? –विनायक दामोदर सावरकर ने
38. ब्रिटिश सरकार ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी को कब अवैध घोषित किया? –1934 में
39. 1942 में अंग्रेजों से भारत को ईश्वर के भरोसे छोड़ने की अपील किसने की थी? –महात्मा गाँधी ने
40. किस आन्दोलन के समय महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई 'कैसर-ए-हिन्द' की उपाधि वापस कर दी थी? –असहयोग आन्दोलन के समय
41. 1930 में चटगाँव को मुक्त कराने में मुख्य भूमिका किस क्रान्तिकारी की थी? –सूर्यसेन की
42. 'बहिष्कृत हितकारिणी सभा' के संस्थापक कौन थे? –भीमराव रामजी अम्बेडकर
43. महात्मा गाँधी ने प्रथम नागरिक अवज्ञा आन्दोलन किस घटना के पश्चात प्रारम्भ किया था? –रौलेट एक्ट, 1919
44. महात्मा गाँधी ने भारत में प्रथम उपवास किस घटना के विरोध में रखा था? –अहमदाबाद के मिल मजदूरों द्वारा हड़ताल, 1918
45. वर्ष 1855-56 में बिहार में कौनसा विद्रोह हुआ था? –सांथाल विद्रोह 

विधि एवं न्याय 
46. विधियों के प्रकार कौनसे हैं? –मौलिक एवं प्रक्रिया
47. सरकार द्वारा अथवा उसके विरुद्ध वाद का वर्णन किसमें दिया गया है? –धारा 79 से धारा 82
48. विदेशी राज्य व शासक की परिभाषाएँ किस धारा में दी गई हैं? –धारा 87 क में
49. 'अन्तर्राष्ट्रीय विधि की उत्पत्ति आवश्यक रूप से ईसाई सभ्यता का परिणाम है तथा इसका विकास उत्तरकालीन मध्ययुग से आरम्भ हुआ' यह कथन किसका है? –ओपेन हाइम
50. 'विधि स्थायी होनी चाहिए पर यह स्थिर नहीं हो सकती है' यह कथन किसका है? –रास्को पाउण्ड का
51. आधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय विधि के पिता के रूप में किसे जाना जाता है? –हयूगो ग्रोशस
52. अतिक्रमण की परिभाषा 14 सितम्बर, 1974 को अन्तिम रूप से किस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा स्वीकार की गई थी? –संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा
53. सुरक्षा परिषद की शक्तियों पर कौनसा सबसे बड़ा अंकुश है? –वीटो का अधिकार
54. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संस्था की स्थापना कब की गई थी? –4 नवम्बर, 1946
55. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है? –31 मई 

भूगोल एवं पर्यावरण 
56. कच्ची सिल्क का उत्पादन मुख्यत: किस राज्य में किया जाता है? –कर्नाटक में 
57. ब्लु यानि नीला रेगिस्तान कहाँ पर स्थित है? –मिस्र में
58. धान के लिए सर्वाधिक उपजाऊ भूमि कौन सी होती है? –दोमट
59. 1° अक्षांश कितने किलोमीटर को निरूपित करता है? –111 किमी
60. मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में क्या स्थित है? –बाघ आरक्षित क्षेत्र
61. क्लारोफिल पौधों में क्या करती है? –उन्हें हरा रंग प्रदान करती है
62. ग्रीन हाउस प्रभाव हेतु मुख्यत: कौनसी गैस उत्तरदायी है? –कार्बन डाई आक्साइड
63. लोहा किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है? –आग्नेय चट्टानों में
64. कालाहारी मरुस्थल कहाँ स्थित है? –दक्षिण-पशिचम अफ्रीका में
65. 'ग्राण्ड बैंक (Grand Bank) किस महासागर में है? –अटलांटिक महासागर में

खेलकूद
66. वर्ष 2014 में आयोजित कबड्डी के विश्व कप टूर्नामेन्ट के पुरुष और महिला वर्ग फाइनल दोनों ही किस देश ने जीता? –भारत
67. हॉकी के प्रतिष्ठित चैम्पियन्स ट्रॉफी टूर्नामेन्ट का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है? – दो वर्ष
68. एन. पी. के. साल्वे चैलेंजर श्रृंखला किस खेल से जुड़ा टूर्नामेंट है? –क्रिकेट से 
69. महेन्द्र सिंह धोनी का रांची में कब जन्म हुआ? –7 जुलाई, 1981
70. 2014 में दुबई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब भारत के किस खिलाड़ी ने जीता? –अर्जुन अटवाल
71. वेलिंगटन कप किस खेल से सम्बन्धित है? –हाकी से
72. क्रिकेट विश्व कप 2015 केे मेजबान देश कौन-कौन से हैं? –आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड
73. ओल​म्पिक खेल 2012 का आयोजन कहाँ हुआ? –लन्दन में
74. मैगनस कार्लसन कौनसे खेल से सम्बनिधत हैं? –चैस (Chees) से
75. 'यूरो कप' किस खेल में दिया जाता है? –फुटबाल में

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
76. कम्प्यूटर सिस्टम में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली डिवाइस क्या है? –की बोर्ड 
77. कम्प्यूटर सिस्टम में सभी इनपुट और आउटपुट डिवाइसों को परिभाषित करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है? –हार्डवेयर का
78. अन्तरिक्ष में जाने वाली सर्वप्रथम भारतीय महिला कौन थीं? –कल्पना चावला
79. स्पेस साइंस एण्ड टेक्नोलाजी सेन्टर कहाँ स्थित है? –थुम्बा में
80. केन्द्रीय सड़क अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है? –नई दिल्ली में
81. इको साउणिडंग(Echo Sounding) का प्रयोग किस सम्बन्ध में होता है– –समुद्र की गहराई मापने के लिए
82. यूरिया खाद से पौधों को कौनसा तत्व मिलता है? –नाइट्रोजन
83. प्रयोगशाला में डीएनए (DNA) का संश्लेषण सर्वप्रथम किसने किया था? –डा. हरगोविन्द खुराना ने
84. फोटोग्राफी में स्थाई कर के रूप में प्रयुक्त होने वाला रसायन क्या है? –सोडियम थायोसल्फेट
85. नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रान नियंत्रक के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है? –कैडमियम
86. श्रव्य ध्वनि तरंगों की आवृत्तियों की कितनी रेंज होती है। –20 हटर्ज से 20000 हटर्ज
87. मानव शरीर की किस बीमारी को रोकने के लिए 'आयोडीन युक्त नमक' के उपभोग की सलाह दी जाती है? –गलगण्ड को
88. आटोमोबाइल में एण्टी फ्रीज के रूप में क्या उपयोग किया जाता है। –एथिलीन ग्लाइकाल
89. शरीर का कौनसा अंग टाइफाइड (Typhoid) से प्रभावित होता है? –आँत (Intestine)
90. विज्ञान की किस शाखा से एस. चन्द्रशेखर का नाम जुड़ा है? –एस्ट्रोफिजिक्स (Astrophysics) से 

कृषि
91. Weed/Neem Plant Year to India किस वर्ष मनाया गया है? –वर्ष 2005
92. भारत के कितने कृषि (शस्य) जलवायवीय क्षेत्र हैं? –15
93. वर्ष 2009 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस रूप में मनाया? –Natural Fibre Year
94. भारत का भेड़ एवं मत्सिकी उत्पादन में विश्व में कौनसा स्थान है? –तीसरा
95. विश्व नरियल दिवस किस दिन मनाया जाता है? –सितम्बर 2
96. Nelumbo Nucifera किसका जैविक नाम है? –कमल
97. 4 अक्टूबर को कौनसा विशेष दिवस मनाया जाता है? –विश्व पशु कल्याण दिवस
98. ‘Olericulture’ क्या है? –सबिजयों की खेती करना
99. मिर्च में लाल रंग किस चीज के कारण होता है? –कैप्सैनिथन
100. दूध की रानी किसे कहा जाता है? –साइनेन बकरी

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch