-->

Topics



सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु : सुपर-100 प्रश्नोत्तरी-3


भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. शुंग राजवंश का संस्थापक कौन था? – पुष्यमित्र शुंग 
2. अनेकतावाद (Anekatavad) किस धर्म के सिद्धान्त तथा मनोविज्ञा​न (Theory and Philosophy) का मुख्य केन्द्र है? – जैनधर्म
3. दिल्ली के किस सुल्तान ने स्वंय को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर–इ–सानी) कहा? – अलाउद्दीन खिलजी
4. 'शेख–उल–हिन्द' (Shaikh-ul-Hind) की पदवी किसको दी गई थी? – ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
5. किसके शासनकाल में मुगलों तथा मेवाड़ के राजा के बीच 'चित्तौड़ की सन्धि' हस्ता​क्षरित हुई? – जहाँगीर के शासनकाल में
6. 'अकबर ऑफ कश्मीर' किसे कहा जाता है? – जैनुल आबेदीन (Zainual Abedin)
7. दिल्ली के किस सुल्तान के कृषि के लिए एक अलग विभाग बनाया तथा 'फसलों का चक्रण' (Rotation of Crops) करने की योजना बनाई? – मोहम्मद बिन तुगलक
8. कुत्ते तथा मनुष्ये के एक साथ कंकाल किस ऐतिहासिक स्थान से प्राप्त हुए हैं? – बुर्जहोम (Burzhom) से 
9. दिल्ली के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम सिंचाई पर कर लगाया? – फिरोज तुगलक
10. 'इस्तमरारी बन्दोवस्त' (Permanent Settlement) किसके शासनकाल में प्रारम्भ किया गया है? – लॉर्ड कार्नवालिस के शासनकाल में 

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन 
11. गांधीजी का 'डांडी मार्च' किस आन्दोलन से सम्बन्धित था? – सविनय अवज्ञा आन्दोलन
12. 1857 के विद्रोह में बिहार में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह
13. चौरी–चौरा काण्ड के कारण कौनसा आन्दोलन वापस लेना पड़ा था? – असहयोग आन्दोलन
14. 1930 में चटगाँव को मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका किसकी मानी जाती है? – सूर्यसेन
15. 1857 के राष्ट्रीय विप्लव को कुचलने में किस बाहरी ताकत ने अंग्रेजों की सहायता की थी? – नेपाल ने
16. किसने कहा था–'कांग्रेस की आवाज जनता की आवाज नहीं है?' – फिरोजशाह मेहता
17. यह किसका कथन है 'इस विशाल देश में कोई प्रगति सम्भव नहीं है जब तक कि हिन्दू तथा मुसलमान दोनों मिलकर एक न हो जाएं?' – एम. जी. रानाडे
18. पूना समझौते का प्रमुख लक्ष्य क्या था? – निचली जातियों का पृथक् प्रतिनिधित्व
19. लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने वाली क्रान्तिकारी कौन थे? – रासबिहारी बोस
20. काकोरी रेल डकैती काण्ड कब हुआ था? – 9 अगस्त, 1925

भारतीय राजव्यवस्था एवं सविधान 
21. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है? – संयुक्त राज्य अमरीका
22. राष्ट्रपति के निर्वाचन में कौन भाग लेते हैं? – संसद के दोनों सदनों में निर्वा​चित सदस्य तथा राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
23. किस भारतीय राज्य का अपना अलग संविधान है? – जम्मू–कश्मीर
24. किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सिक्किम को भारतीय राज्य प्रणाली का अभिन्न अंग बनाया गया? – 36वें संविधान संशोधन अधिनियम
25. किस संविधान संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत भूतपूर्व देशी राजाओं के 'प्रिवीपर्स' को समाप्त किया गया? – 26वें संविधान संशोधन ​अधिनियम
26. भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ किस देश के संविधान की देन हैं? – जर्मनी के वीमर (Weimer) संविधान
27. भारतीय संविधान के किस संशोधन के परिणामस्वरूप सम्पत्ति का अधिकार मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया? – 44वें संविधान संशोधन
28. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार किसे है? – संसस के दोनों सदन
29. भारत के राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत करते हैं? – 12 सदस्यों को
30. राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किस अधिकारी को संसद की कार्यवाहियों में भाग लेने तथा सभी न्यायालयों में सुने जाने का अधिकार प्राप्त है? – भारत के महान्यायवादी (Attorney General of India)

भारत एवं विश्व का भूगोल 
31. भारत की सीमा में स्थित एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है – बैरन द्वीप
32. अरब सागर किन दो देशों की सीमा पर स्थित है? – उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान
33. आॅस्ट्रेलिया के किस भाग में सवाना जलवायु पाई जाती है? – क्वीन्सलैण्ड (उत्तरी भाग में)
34. पाकिस्तान का रचना दोआब किन दो नदियों के बीच स्थि​त है? – चिनाब एवं रावी के बीच
35. भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह (Tribal Group) कौनसा है? – गोंड
36. भारत में 'पश्मीना' ऊन किससे प्राप्त होती है? – ​बकरी
37. हरित गृह प्रभाव के प्रमुख स्रोत के रूप में कौनसी गैस सबसे प्रमुख मानी जाती है? – कार्बन–डाइऑक्साइड
38. अल्फाफा क्या है? – एक प्रकार की घास
39. कोरबा किस राज्य में है? – छत्तीसगढ़
40. भारत में हरित क्रान्ति के जनक हैं – डॉ एम. एस. स्वामीनाथन

भारतीय अर्थव्यवस्था 
41. 'द डुइंग बिजनेस रिपोर्ट' (The Doing Business Report) हर वर्ष कौनसी संस्था तैयार करती है? – विश्व बैंक
42. विश्व बैंक सामान्यत: कौन से ऋण देता है? – दीर्घकालिक
43 अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना किस सम्मेलन में हुई थी? – ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
44. व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख का नियंत्रण कौन करता है? – भारतीय रिजर्व बैंक
45. सेल (SAIL) की स्थापना कब की गई थी? – 24 जनवरी, 1973
46. कपार्ट (CAPART) का पूर्ण रूप क्या है? इसका मुख्यालय कहाँ है? – Council for Advancement of Peoples Action and Rural Technology, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है
47. राज समिति ने किस पर कर लगाने की संस्तुति की थी? – कृषि जोतों (Agricultural Holdings) पर
48. 'इकोनॉमिक एण्ड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्ड पैसिफिक' का मुख्यालय कहाँ है? – बैंकॉक
49. आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है? – समवर्ती सूची
50. दूसरी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किस अर्थशास्त्री ने तैयार किया था? – पी. सी. महालनोबिस

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी 
51. 80 किग्रा का एक व्यक्ति लिफ्ट में त्वरित गति से जा रहा है। यदि यकायक लिफ्ट का केबिल टूट जाए, तो गिरते हुए व्यक्ति का भार क्या होगा? – शून्य
52. सूर्य के पारित: पृथ्वी की भ्रमण गति कितनी है? – 29.8 किमी/से.
53. यदि किसी रेडियो स्टेशन से 25 मीटर बैण्ड पर प्रसारण हो रहा है, तो प्रसारण की आवृत्ति क्या है? – 1.2×104 किलो हट्र्ज
54. सेल का वि. वा. ब. (EMF) का निरूपित करता है? – कार्य (ऊर्जा)
55. 1 किलो बाइट किसके तुल्य होता है? – 1,024 बाइट के
56. कम्प्यूटर में DOS क्या होता है? – डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम
57. सर्वाधिक वैद्युत ऋणात्मक तत्व कौनसा है? – फ्लोरीन
58. डेंड्रालॉजी (Dendrology) का सम्बन्ध किसके अध्ययन से है? – झाड़ियों एवं वृक्षों के अध्ययन
59. प्रतिजैविक पेनिसिलीन किससे प्राप्त किया जाता है? – कवक से
60. मनुष्य के गुणसूत्र की द्विगुणित संख्या है – 46

कृषि 
61. जल संसाधन मंत्रालय द्वारा RRR (Triple-3 R) स्कीम किन–किन राज्यों में चालू है? – उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और आन्ध्र प्रदेश
62. ट्रिपिल 'पी' (Triple-3 P) का पूरा शाब्दिक अर्थ है – Public Private Partnership
63. देश में, कृषि क्षेत्र में उर्वरक तत्व उपभोग (Kg NPK/hectare) सर्वाधिक किस राज्य में है? –237.1kg NPK/ha पंजाब में
64. हैस्सप (HACCP) का शाब्दिक अर्थ है, जो हैजार्ड्स (Hazards) से सम्बन्धित है – Hazards Analysis & Critical Control Point
65. रावे (RAWE) का शाब्दिक अर्थ है – Rural Awareness Work Experience
66. Lab to Land Programme भारत में शुरू किया गया – 1979 में
67. 'Oriental tobacco– 'तुंगभद्रा' प्रजाति किस राज्य के कम वर्षा क्षेत्र हेतु विकसित की गई है? – कर्नाटक
68. कपास की 'CNA-1003'–(Gossypium arboreum) प्रजाति किस नाम से पुकारी जाती है? – रोजा (Roja)
69. 'उज्जवला' (Ujjawala–IPCK 2004–29) किस दलहन की प्रजाति है? – चना (Chickpea)
70. 'उपास–120' किस दलहनी फसल की प्रजाति है? – अरहर

खेलकूद 
71. भारत की 'मैरीकॉम' (Mary Kom) ने अब तक 'विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप' कितनी बार जीती है? – पाँच बार
72. 'विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप' (World Wrestling Championship) में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय हैं– सुशील कुमार
73. खेलों में उत्कृष्ठता के लिए कौन–सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है? – अर्जुन पुरस्कार
74. साइना नेहवाल किस खेल की प्रसिद्ध खिलाड़ी है? – बैडमिंटन
75. ईडन गार्डन स्टेडियम किस शहर में है? – कोलकाता
76. 'रन आउट' शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है? – क्रिकेट
77. आगा खाँ कप किस खेल से सम्बन्धित है? – हॉकी
78. 'नो बॉल' शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है? – क्रिकेट
79. 'क्यू' शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है? – बिलियर्ड्स
80. क्रिकेट खेल के लिए चर्चित शारजाह (Sharjah) किस देश में है? – संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

विवि​ध 
81. 'विश्व डाकघर दिवस' (World Post Office Day) कब मनाया जाता है? – 9 अक्टूबर
82. भारत के किसी उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनीं? – लीला सेठ
83. नृत्य कला 'मोहिनीअट्टम' का उद्भव किस राज्य में हुआ? – केरल
84. लड़कियों के लिए 'धनलक्ष्मी' किसकी योजना है? – केन्द्र सरकार की
85. विश्व के सबसे लम्बे समुद्र–सेतु (Sea Bridge) का शुभारम्भ किस देश में हुआ? – चीन
86. संसद का निर्माण होता है – भारत के राष्ट्रपति, लोक सभा तथा राज्य सभा से
87. राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को किसकी स्मृति में मनाया जाता है? – स्वामी विवेकानन्द
88. सर्वप्रथम अन्तरिक्ष में जाने वाली भारतीय महिला कौन थीं? – कल्पना चावला
89. भारत का 'स्पेस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी सेन्टर' (Space and Tachnology Centre) कहाँ स्थित है? – थुम्बा
90. नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरीवेटिव एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) किस शहर में स्थित है? – मुम्बई
91. 'द मिरेकल ऑफ डेमोक्रेसी : इण्डियाज अमेजिंग जर्नी' (The Miracle of Democracy : India's Amazing Journey) पुस्तक के लेखक कौन हैं? – टी. एस. कृष्णामूर्ति
92. देश का पहला महिला डाकघर कहाँ स्थापित किया गया? – शास्त्री भवन (नई दिल्ली)
93. 'शेप ऑफ थिंग्स टू कम' (Shape of Things to Come) पुस्तक के लेखक कौन हैं? – एच. जी. वेल्ज
94. '​विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र' कहाँ स्थित है? – तिरुवनन्तपुरम्
95. 'हम इस सत्य को प्रमाणित करते हैं कि सब मनुष्य समान पैदा हुए हैं' यह कथन किससे सम्बन्धित है? – अमरीकी स्वतंत्रता घोषणा–पत्र से
96. 'स्टेट एण्ड रिवोल्यूशन' (State and Revolution) के लेखक कौन हैं? – लेनिन
97. रूसों किस देश के निवासी थे? – फ्रांस
98. 'रिपब्लिक' (Republic) किसकी कृति है? – प्लेटो
99. महात्मा गांधी का कथन 'A post-dated cheque drawn on a crumbling bank' किसके प्रस्तावों के सम्बन्ध में है? – क्रिप्स मिशन (1942)
100. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? – 7 अप्रैल

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch