-->

Topics



सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु : सुपर-100 प्रश्नोत्तरी-2


भारतीय इतिहास एवं संस्कृति  

1. किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं? – हड़प्पा
2. कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया
3. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ? – वैशाख पूर्णिमा
4. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? – संस्कृत
5. अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली? – जेम्स प्रिंसेप को
6. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत में आक्रमण किया था? – इल्तुतमिश
7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी? – मोहम्मद बिन तुगलक
8. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? – महमूद शाह
9. अंग्रेजों ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनाई थी? – शाहशुजा
10. किसके विरुद्ध अंग्रेजों ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था? – मराठों

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन 

11. 'गदर पार्टी' के संस्थापक कौन थे? – लाला हरदयाल
12. 'साइमन कमीशन' भारत में कब आया? – 1927 ई.
13. बंगाल का पहला विभाजन कब हुआ था? – 1905 ई.
14. वीर सावरकर ने किस संस्था की स्थापना की थी? – अभिनव भारत
15. किसने कहा था 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा' (Give me your blood, I will give you freedom)? – सुभाष चन्द्र बोस
16. राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान 'बहिष्कृत भारत' नामक विचार पत्र किसने निकाला था? – बी. आर. अम्बेडकर
17. राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलनों की श्रृंखला में महात्मा गांधी ने किस एक में भाग लिया था? – द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
18. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन, 1931 की अध्यक्षता किसने की थी? – सरदार वल्लभभाई पटेल
19. 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी ने कौनसा आन्दोलन प्रारम्भ किया था? – सविनय नागरिक अवज्ञा आन्दोलन (Civil disobedience Movement)
20. 1942 में किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्रिप्स मिशन भारत भेजा? – विंस्टन चर्चिल

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान 
21. संविधान के ग्यारहवें भाग (Eleventh Schedule) में ग्राम पंचायतों के न्याय क्षेत्रों (Jurisdiction) में कितने विषय रखे गए हैं? – 29
22. किस समिति की सिफारिश पर भारत के संविधान में नागरिकों के 'मूल कर्त्तव्यों' (Fundamental Duties) को जोड़ा गया? – स्वर्ण सिंह समिति
23. कोई बिल 'सेलेक्ट कमेटी' (Select Committee) को कब भेजा जाता है? – द्वितीय वाचन (Second reading) के पश्चात्
24. भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटर कौन होते हैं? – संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्य
25. संविधान के किस संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा मौलिक अधिकार बन गई है? – 86वें संविधान संशोधन अधिनियम
26. संविधान का कौनसा अनुच्छेद केन्द्रीय सरकार को नये राज्य के गठन के लिए अधिकृत करता है? – अनुच्छेद 3
27. उपराष्ट्रपति के चुनाव के सम्बन्ध में उठे मामलों में कौन निर्णय लेता है? – सर्वोच्च न्यायालय
28. भारत के संविधान में 'रूल ऑफ लॉ' (Rule of Law) का तत्व किस मौलिक अधिकार में प्रतिबिम्बित होता है? – समानता के अधिकार (Right to Equality)
29. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के किसी सदस्य को किस प्रकार उसके पद से हटाया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की अनुशंसा पर
30. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of Inida) की रिपोर्ट किसको भेजी जाती है? – राष्ट्रपति

भारत एवं विश्व का भूगोल 
31. कौनसी पर्वत श्रेणी यूरोप को एशिया से अलग करती है? – यूराल पर्वत श्रेणी
32. इन्दिरा गांधी नहर में पानी कहाँ से आता है? – सतलज और व्यास नदियों से
33. अफ्रीका में कर्क रेखा (Tropic of Cancer) किन देशों में होकर गुजरती है? – अल्जीरिया, नाइजर, लीबिया, पश्चिमी, सहारा, मौरतानिया तथा ​माली
34. 'मीकांग नदी' (Mekong River) किसमें गिरती है? – दक्षिण चीन सागर (South China Sea)
35. भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौनसा है? – बैरन आइलैण्ड
36. भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या की कितने प्रतिशत है? – 17.5%
37. किस महाद्वीप में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? – एशिया
38. भारत के किस राज्य को 'सिलिकन स्टेट' के नाम से जाना जाता है? – कर्नाटक
39. वायुमण्डल में सबसे अधिक ओजोन कहाँ पर केन्द्रित है? – स्ट्रेटोस्फीयर
40. उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली पवनें होती है? – व्यापारिक पवनें

भारतीय अर्थव्यवस्था 
41. ई–कॉमर्स से क्या अभिप्राय है? – इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स
42. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहाँ है? – रोम में
43. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 280 में
44. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन सचिव कौन होता है? – योजना आयोग का सचिव
45. भारत में रेल के डिब्बे कहाँ बनाये जाते हैं? – कपूरथला तथा पेरम्बूर
46. पंचवर्षीय योजना को अनुमोदित करने वाली सर्वोच्च संस्था है– राष्ट्रीय विकास परिषद्
47. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद 280
48. केन्द्र एवं राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य एजेन्सी है?– वित्त आयोग
49. प्रसिद्ध नारा ‘गरीबी हटाओ’ दिया गया था?–  पांचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-78) के दौरान
50. भारत में योजना अवकाश की अवधि थी?– 1966-69

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी 51. घर्षण विद्युत (Frictional Electricity) की खोज किसने की? – थेल्स (Thales) ने
52. चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं है, क्योंकि – वहाँ परमाणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल (rms) वेग से कम है.
53. 'भारी जल' (Heavy Water) का क्वथनांक है. – 101.4°C
54. किस ताप स्केल पर ऋणात्मक ताप नहीं होता? – केल्विन स्केल पर
55. 'वेबसाइट के पते' (Address) में 'http' पद का अर्थ है– हाइपर टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकोल
56. केवल एक ही तत्व से बना बहुमूल्य जेमस्टोन है. – हीरा
57. घेंघा रोग (Goitre) किसकी कमी से होता है? – थाइरॉक्सीन (Thyroxine) की कमी से
58. ओरल रिहाइड्रेशन विलयन (O.R.S.) का प्रयोग किस रोग के उपचार में किया जाता है? – दस्तों के उपचार में
59. 'कीटों का अध्ययन' (Study of Insects) क्या कहलाता है? – एन्टोमोलोजी (Entomology)
60. विटामिन B12 की सरंचना किसने निर्धारित की? – हॉजकिन ने

कृषि 61. आम की संकर प्रजाति 'H–564' किन दो आम की प्रजातियों के क्रॉस (×) से विकसित की गई है? – (आम्रपाली × जनार्दन पसंद )
62. धान की खेती के लिए सर्वाधिक आदर्श मृदा कौन-सी है? – जलोढ़ मृदा
63. मिली-जुली खेती से क्या तात्पर्य है? –पशुपालन और कृषि साथ-साथ करना
64. व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली फूलों की कृषि को क्या कहा जाता है? –फ्लोरीकल्चर
65. झूम कृषि कहाँ पर की जाती है? – उत्तर पूर्वी भारत
66. सोपान कृषि कहाँ की जाती है? – पहाड़ों के ढलानों पर
67. भारत सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है? –चाय का
68. विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है? – थाईलैंड
69. रेशम के उत्पादन हेतु व्यापारिक स्तर पर रेशम के कीड़ों का पाला जाना कहलाता है? – सेरीकल्चर
70. भारतीय कपास किस किस्म की होती है? – छोटे रेशे की

खेलकूद
71. भारत में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज ​मास्टर होने का श्रेय किस खिलाड़ी को प्राप्त है? – मेन्युल आरोन, 1961
72. स्पोर्टस् अर्थोरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1984
73. सबसे कम आयु में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के किस खिलाड़ी के नाम है? – सचिन तेन्दुलकर
74. हिमालय कार रैली की शुरूआत किस वर्ष हुई थी? – 1980
75. एक ही विश्व कप क्रिकेट के सेमी फाइनल और फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार पाने वाला एकमात्र खिलाड़ी है? – मोहिंदर अमरनाथ, 1983
76. प्रथम विश्व कप फुटबाल के आयोजन का श्रेय किस देश को जाता है? – उरुग्वे
77. एशियाई खेलों का नामकरण किसने किया था? – पं. जवाहरलाल नेहरू
78. ओलम्पिक खेलों के दौरान मुख्य स्टेडियम में ओलम्पिक ज्योति प्रज्वलित करने की परम्परा किस वर्ष से शुरू हुई? – 1936
79. बास्केटबाल खेल में प्रत्येक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या होती है? – 5
80. विश्व के सबसे पुराने खेल समाचार पत्र जो गुलाबी कागज पर छपता है? – गजेत डेलोस्पोर्

विविध 81. किसने कहा था 'Indian Nationalism was the child of the British Raj'? – आर. कूपलैण्ड (R.Coupland)
82. संविधान सभा (Constitute Assembly) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – सच्चिदानन्द सिन्हा
83. मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव कब स्वीकृत किया? – मार्च 1940
84. भारत सरकार ने किस पाकिस्तानी नागरिक को भारत रत्न से सम्मानित किया? – खान अब्दुल गफ्फार खाँ
85. भारत की सबसे बड़ी सुरंग जवाहार सुरंग किस राज्य में अवस्थित है? – जम्मू और कश्मीर
86. 'Integrated Wastelands Development programme' (IWDP) किस मंत्रालय द्वारा प्रारम्भ किया गया है? – ग्रामीण विकास मंत्रालय
87. दचिग्राम अभयारण्य किस राज्य में है? – जम्मू–कश्मीर
88. अन्नपूर्णा स्कीम के अन्तर्गत किसी पात्र व्यक्ति को प्रति माह कितना अन्न दिया जाता है? – 10 किग्रा
89. राजमोहन गांधी की पुस्तक 'A Tale of Two Revolts' किसका वर्णन करती है? – 1857 के गदर तथा अमेरिकन सिविल बार का
90. 'No Taxation without Representation' किसका लोकप्रिय नारा था? – अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम (Americal War of Independence) का
91. सूचना का अधिकार (Right to Information) भारत में किस प्रकार का अधिकार है? – विधिक अधिकार (Legal Right)
92. विश्व का सर्वाधिक तेज कम्प्यूटर है– टाइटन
93. वर्ष 2007 में अर्थ ऑवर (Earth Hour) की किस देश में हुई थी? – आस्ट्रेलिया
94. 'India Strategic Petroleum Reserves Ltd.' ने किन तीन स्थानों पर 'पेट्रोलियम रिजर्व' बनाए हैं? – विशाखापटनम, मंगलौर तथा अंकलेश्वर
95. सर्वोच्च न्यायालय में जज नियुक्त की गई चौथी महिला हैं– न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा
96.  'Decision Points' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – जॉर्ज बुश (George Bush)
97. किसने कहा था 'Imperialism is dead as dodo'? – विन्स्टन चर्चिल
98. भारत में कितने उच्च न्यायालय (High Courts) हैं? – 24
99. कौनसा ग्रह पृथ्वी की 'जुड़वाँ बहन' (Twin sister) कहलाता है? – शुक्र (Venus)
100. भारत में विकसित प्रथम उद्योग किसे माना जाता है? – कुटीर उद्योग (Cottage Industry)

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch