-->

Topics



भारतीय इतिहास : वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी-01


विगत वर्षों में हुई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आये भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अनोखा संग्रह, उनके उत्तर सहित–

1. निम्नलिखित में से किसने प्राचीन भारत में नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए?
(क) सातवाहन (ख) शक (ग) कुषाण (घ) पार्थियन 

2. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया?
(क) विश्वामित्र (ख) अगस्तस्य (ग) वशिष्ठ (घ) सांभर 

3. ‘नागानंद’, ‘रत्नावाली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ नाटकों के नाटककार कौन थे?
(क) बाणभट्ट (ख) विशाखदत्त (ग) वात्स्यायन (घ) हर्षवर्धन 

4. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा कौन-सी थी?
(क) उर्दू (ख) फारसी (ग) हिन्दी (घ) अरबी 

5. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(क) फिरोज तुगलक (ख) मुहम्मद बिन तुगलक (ग) अलाउद्दीन खल्जी (घ) सिकंदर लोदी 

6. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
(क) कदम्ब ने (ख) राष्ट्रकूट ने (ग) चोल ने (घ) चेर ने

7. वह दिल्ली का सुल्तान कौन था जिसकी मृत्यु ‘चौगान’ (पोलो) खेलते हुए हुई थी?
(क) कुतुबुद्दीन ऐबक (ख) अलाउद्दीन खल्जी (ग) फिरोजशाह तुगलक (घ) गयासुद्दीन तुगलक

8. वह प्रथम भारतीय शासक कौन था, जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की?
(क) राजराजा I (ख) राजेन्द्र I (ग) राजाधिराज (घ) कुलोत्तुंग I

9. भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?
(क) कुतुबुद्दीन ऐबक (ख) इल्तुतमिश (ग) कैकूबाद (घ) आरामशाह

10. निम्नलिखित में से किस शासक के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी?
(क) चोल (ख) पांड्य (ग) चेर (घ) पल्लव

11. ‘लाखबख्श’ के नाम से जाना जानेवाला भारतीय शासक कौन था?
(क) बाबर (ख) अकबर (ग) कुतुबुद्दीन ऐबक (घ) इल्तुतमिश

12. इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे 'भारत का नेपोलियन' कहकर पुकारा है?
(क) स्कन्दगुप्त को (ख) चन्द्रगुप्त को (ग) ब्रह्मगुप्त को (घ) समुद्रगुप्त को

13. महाबलिपुरम, जो एक मुख्य नगर है, वह कला में किन शासकों की रुचि को दर्शाता है?
(क) पल्लवों की (ख) चेरों की (ग) पाण्ड्यों की (घ) चालुक्यों की

14. यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था?
(क) मोरक्को (ख) फारस (ग) तुर्की (घ) मध्य एशिया

15. विक्रम संवत् कब प्रांरभ हुआ?
(क) 58 ई. पू. (ख) 78 ई. (ग) 57 ई. पू. (घ) 73 ई. पू.

16. राष्ट्रकूट साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
(क) दन्तिदुर्ग (ख) अमोघवर्ष (ग) गोविन्द III (घ) इन्द्र III

17. खजुराहो स्थित मंदिरों का निर्माण किसने किया था?
(क) होल्कर (ख) सिंधिया (ग) बुंदेला राजपूत (घ) चंदेल राजपूत

18. हर्षवर्धन के समय में कौन-सा चीनी तीर्थयात्री भारत आया था?
(क) फाह्यान (ख) इत्सिंग (ग) मेगास्थनीज (घ) ह्नेनत्सांग

19. ‘गीत गोविन्द’ के रचनाकार जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे?
(क) धर्मपाल (ख) देवपाल (ग) वियजसेन (घ) लक्ष्मण सेन

20. किस पुस्तक का 15 भारतीय और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है?
(क) हितोपदेश (ख) अभिज्ञान शाकुन्तलम (ग) पंचतंत्र (घ) कथासरित सागर

21. समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किस अभिलेख में उपलब्ध है?
(क) एरण के (ख) गया के (ग) नालंदा के (घ) प्रयाग के

22. भारतीय इतिहास में बाजार नियमों/ मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसने की थी?
(क) शेरशाह सूरी (ख) मुहम्मद-बिन-तुगलक (ग) फिरोज तुगलक (घ) अलाउद्दीन खल्जी

23. अलबेरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था?
(क) महमूद गजनवी (ख) बलबन (ग) अकबर (घ) मुहम्मद-बिन-तुगलक

24. उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक/ दिल्ली पर राज करने वाली प्रथम महिला शासक कौन थी?
(क) रजिया सुल्तान (ख) मुमताज (ग) नूरजहाँ (घ) इनमें से कोई नहीं

25. कुतुबमीनार के निर्माण को किसने पूरा किया था?
(क) रजिया (ख) कुतुबुद्दीन ऐबक (ग) इल्तुतमिश (घ) बलबन

26. अजंता कलाकृतियाँ किस काल से संबंधित है?
(क) हड़प्पा काल से (ख) मौर्य काल से (ग) बुद्ध काल से (घ) गुप्त काल से

27. निम्नलिखित शहरों में से किसमें लिंगराज मंदिर अवस्थित है?
(क) भुवनेश्वर (ख) बीजापुर (ग) कोलकाता (घ) श्रवणबेलगोला

28. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करनेवाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?
(क) राजराजा I (ख) राजेन्द्र I (ग) राजेन्द्र II (घ) विक्रम चोल

29. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी?
(क) इल्तुतमिश की (ख) कुतुबुद्दीन ऐबक की (ग) नासिरुद्दीन की (घ) बलबन की

30. किस व्यक्ति को ‘द्वितीय अशोक’ कहा जाता है?
(क) समुद्रगुप्त (ख) चन्द्रगुप्त मौर्य (ग) स्कंदगुप्त (घ) हर्षवर्धन

उत्तरमाला : 

1. (ग), 2. (ख), 3. (घ), 4. (ख), 5. (घ), 6. (ख), 7. (क), 8. (क), 9. (क), 10. (क)
11. (ग), 12. (घ), 13. (क), 14. (क), 15. (क), 16. (क), 17. (घ), 18. (घ), 19. (घ), 20. (ग)
21. (घ), 22. (घ), 23. (क), 24. (क), 25. (ग), 26. (घ), 27. (क), 28. (ख), 29. (क), 30. (घ)

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch