-->

Topics



संविधान सभा : 6-प्रमुख समितियाँ-अध्यक्ष(Trick)

Made by singh [22/09/2015]

संविधान सभा की 6 प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष से सम्बंधित प्रश्न लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में अक्सर पूछे जाते है। इसीलिए आज से मेने पुरे भारतीय संविधान पर आधारित महत्त्वपूर्ण बिन्दुओ की Trick बनाना प्रारम्भ कर दिया है। क्योंकि आप सभी के और जो नियमित रूप से मेरे ब्लॉग को विजिट करते है उनके मुझे हज़ारो मेसेज मिले है की संविधान की ट्रिक्स बनाइये तो आज से प्रयास सतत् रहेगा। आपसे निवेदन है की कृपया आप अपने बहुमूल्य शब्दों द्वारा प्रत्येक पोस्ट के निचे कमेंट बॉक्स में  Trick केसी लगी अवश्य बताये। मैं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूँगा और फ्री ट्रिक्स उपलब्ध कराता रहूँगा।
www.allgktrick.com

भारतीय संविधान सभा : 6 प्रमुख समितियाँ एवं उनके अध्यक्ष

Trick-सर झंडे की कृपा से संघ शक्ति ने प्रतिभा का प्रारूप भी बना दिया।



Note : इस Trick में प्रथम शब्द समिति का नाम दर्शाती है तथा द्वितीय शब्द सम्बंधित समिति के अध्यक्ष का नाम दर्शाती है।
www.allgktrick.com

[1]
सर = स+र
स-संचालन समिति
र-राजेंद्र प्रसाद (डॉ.राजेंद्र प्रसाद)
[2]
झंडे की कृपा = झंडे+कृपा
झंडे-झंडा समिति
कृपा-कृपलानी (जे.बी.कृपलानी)
से-silent


[3]
संघ शक्ति ने = संघ+शक्ति+ने
संघ-संघ संविधान समिति
शक्ति-संघ शक्ति समिति
ने-नेहरू (पं.जवाहर लाल नेहरू)
[4]
प्रतिभा = प्रति+भा
प्रति-प्रांतीय संविधान समिति
भा-भाई (सरदार वल्लभ भाई पटेल)
का-silent
[5]
प्रारूप भी = प्रारूप+भी
प्रारूप-प्रारूप समिति
भी-भीमराव (डॉ.भीमराव अम्बेडकर)
बना दिया-silent
www.allgktrick.com

महत्त्वपूर्ण बिंदु :
(1)
केबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 ई. में किया गया।
(2)
संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गयी थी, जिनमे 292 ब्रिटिश प्रान्तों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमीश्नर क्षेत्रो के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे। हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मलित नही हुए थे।
(3)
9 दिसंबर, 1946 ई. को संविधान सभा की  प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौन्सिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए बिल्कुल अलग संविधान सभा की मांग प्रारम्भ कर दी।
(4)
संविधान सभा में ब्रिटिश प्रान्तों के 296 प्रतिनिधियों का विभाजन सांप्रदायिक आधार पर किया गया :
213 सामान्य 79 मुसलमान तथा 4 सिक्ख।

(5)
सविधान सभा में  33 अनुसूचित जनजाति के सदस्यों संख्या थी। महिला सदस्यों की संख्या 12 थी।
www.allgktrick.com
(6)
11 दिसम्बर, 1946 ई. को डॉ.राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। (7)
प्रारूप समिति में 7 सदस्य थे :
1.डॉ.भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष)
2.एन.गोपाल स्वामी आयंगर
3.अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर
4.कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
5.सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
6.एन.माधव राव (बी.एल.मित्र के स्थान पर)
7.डी.पी.खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी.टी.कृष्णमाचारी को सदस्य बनाया)
संविधान सभा में अम्बेडकर का निर्वाचन प.बंगाल से हुआ था।

संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई।
(8)
3 जून, 1947 ई. की योजना के अनुसार देश का बँटवारा हो जाने पर संविधान सभा में कुल सदस्य 324 नियत किये गए। जिसमे 235 स्थान प्रान्तों के लिए और 89 स्थान देशी राज्यो के लिए थे।
(9)
देश विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन 31 अक्टूबर,1947 ई. को किया गया। कुल सदस्यो की संख्या 299 थी, जिसमे प्रांतीय में 229 और देशी रियासत में 70 सदस्यों की संख्या थी।
(10)
संविधान निर्माण की प्रकिया मे कुल 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन लगे। इस कार्य पर लगभग 6.4 करोड़ रूपये खर्च हुए।
www.allgktrick.com
(11)
संविधान को जब 26 नवंबर,1949 ई. को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमे कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थी।
(12)
संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 ई. को हुई और उसी दिन डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया था।
(13)
संविधान में कुल अनुच्छेद में से 15 अर्थात 5,6,7,8,9,60,324,366,367,372,380, 388,391,392 तथा 393 अनुच्छेदों को 26 नवंबर, 1949 ई. को ही परिवर्तित कर दिया गया। जबकि शेष अनुच्छेदों को 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू किया गया।
(14)
कैबिनेट मिशन के सदस्य सर स्टेफोर्ड क्रिप्स, लार्ड पेंथिक लॉरेंस तथा ए.बी.एलेग्जेंडर थे।
(15)
26 जुलाई, 1947 ई. को गवर्नर जनरल ने पाकिस्तान के लिए पृथक संविधान सभा की स्थापना की घोषणा की।
www.allgktrick.com
-By Singh

Comments: Facebook

Comments: Google+

Comments: DISQUS

MOBILE TEST by GOOGLE launch VALIDATE AMP launch